एक्सप्लोरर

UP News: मेरठ में अंडरपास बनाने आई रेलवे टीम के साथ किसानों की झड़प, जमकर हुआ हंगामा और जेसीबी कराई बंद

Meerut News: रेलवे के अधिकारी जेसीबी लेकर अंडरपास की खुदाई करने पहुंचे थे. किसानों को सूचना मिली तो वो भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और हंगामा खड़ा करते हुए जेसीबी मशीन बंद कराई.

Meerut Farmer and Railway Team Clash: मेरठ के परतापुर इलाके में अंडरपास बनाने आई रेलवे की टीम के साथ किसानों की झड़प हुई. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी. किसानों ने चेतावनी दे डाली है कि पहले उनके रास्ते का इंतजाम करें और फिर काम, नहीं तो ईंट से ईंट बजा देंगे.

बता दें कि रेलवे के अधिकारी जेसीबी लेकर अंडरपास की खुदाई करने पहुंचे थे. किसानों को सूचना मिली तो वो भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया. जेसीबी चालक को किसानों ने धमकाकर मशीन बंद करा दी. रेलवे के अधिकारियों को चेतावनी दे डाली कि उल्टे पैर वापिस चले जाओ अच्छा नहीं होगा. पुलिस को सूचना कर दी गई और पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया. किसानों के गुस्से को भांपते हुए रेलवे के अधिकारी जेसीबी लेकर वापस लौट गए.

दरअसल परतापुर के भूड़बराल बहादुरपुर मार्ग के रेलवे फाटक पर अंडरपास प्रस्तावित है. इसके लिए रेलवे फाटक बंद करना पड़ेगा और हजारों बीघा गन्ने की फसल को मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में डालने के लिए किसानों को दिक्कत आएगी. इसलिए वो वैकल्पिक रास्ता चाहते हैं, क्योंकि चीनी मिल जाने के लिए जिस दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ेगा वो दोगुने से भी ज्यादा दूर पड़ेगा. किसानों की मांग है कि पहले वैकल्पिक रास्ता बनाओ फिर अंडरपास.

इस मामले को लेकर किसान जगन्नाथ, रामबीर और आशीष का कहना है कि वैकल्पिक रास्ता बनाकर दिया जाए और दो महीने की मोहलत भी दी जाए. ताकि किसानों का सारा गन्ना चीनी मिलों पर डल जाए. किसानों ने एलान कर दिया है कि यदि उनकी मांग ना मानी गई तो अंडरपास पर काम किसी भी कीमत पर होने नहीं देंगे, चाहे अंजाम कुछ भी हो जाए.

Uttarakhand UCC: यूसीसी से उत्तराखंड में बदलेंगे कई नियम, हलाला और इद्दत पर होगी रोक, जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सड़क किनारे बितानी पड़ी रात! अस्थायी टेंट में नहीं था बिजली, पंखे का इंतजाम
यूपी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सड़क किनारे बितानी पड़ी रात! अस्थायी टेंट में नहीं था बिजली, पंखे का इंतजाम
पहले जोड़ी हड्डी...फिर पैसे न मिलने पर तोड़ दिया पैर! मुजफ्फरनगर में सरकारी डॉक्टर पर आरोप
पहले जोड़ी हड्डी...फिर पैसे न मिलने पर तोड़ दिया पैर! मुजफ्फरनगर में सरकारी डॉक्टर पर आरोप
वाराणसी में रेलवे स्टेशन के विकास के लिए पुरानी मस्जिद और कब्रिस्तान ध्वस्त, मंदिर भी टूटा
वाराणसी में रेलवे स्टेशन के विकास के लिए पुरानी मस्जिद और कब्रिस्तान ध्वस्त, मंदिर भी टूटा
UP Police Transfer: यूपी में 206 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, 65 जिलों में इधर से उधर हुए अफसर, देखें पूरी लिस्ट
यूपी में 206 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, 65 जिलों में इधर से उधर हुए अफसर, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
'छापा डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर कॉल पर भिड़ गए थे शशि थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
'रेड डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर भिड़े थे थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
Explained: दूध के नए जादुई पैकेट का जुगाड़ क्या? कैसे कूड़े के ढेर से गायब होने पर लगेगी लगाम, दिल्ली में नहीं दिखेंगी पुरानी थैलियां
दूध के नए जादुई पैकेट का जुगाड़ क्या, कैसे दिल्ली में कूड़े के ढेर से गायब होने पर लगेगी लगाम?
Delhi Malviya Nagar Fire: क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
Embed widget