एक्सप्लोरर

मेरठ में फर्जी दारोगा ने टोल कर्मियों को हड़काया, पुलिस के आते ही निकली हेकड़ी

Meerut News: काशी टोल पर कार सवार का हंगामा थम नहीं रहा था. परतापुर थाना पुलिस पहुंची और खुद को दारोगा बताने वाले से पूछताछ की. उसने बताया कि वो गौतमबुद्ध नगर के दादरी का रहने वाला मनीष है.

UP News: मेरठ में फर्जी दारोगा पुलिस के हत्थे चढ़ गया. टोल कर्मियों को धमकाने और रौब गालिब करने में उसने कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन हकीकत से पर्दा उठा तो सलाखों के पीछे जाना पड़ा. पुलिस ने इस फर्जी दारोगा से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आ गईं. वो पिछले कई सालों से दारोगा बनकर लोगों पर रौब गालिब कर रहा था.

मेरठ में काशी टोल पर एक कार आकर रुकी, फास्ट टैग में पैसे नहीं थे तो टोल कर्मियों ने टोल मांगा तो कार सवार गुस्से में आ गया. जब और टोल कर्मी इकट्ठा हुए तो खुद को दारोगा बताने लगा. कार पर पुलिस का लोगो, कार के डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रखी थी. जब टोल कर्मियों ने आईडी कार्ड मांगा तो उन्हें हड़काना शुरू कर दिया. जो भी आया उसके खूब खरी खोटी सुनाई गई, दारोगा बताकर पूरा रौब गालिब किया गया.

काशी टोल पर कार सवार का हंगामा थम नहीं रहा था. परतापुर थाना पुलिस पहुंची और खुद को दारोगा बताने वाले से पूछताछ की. उसने बताया कि वो गौतमबुद्ध नगर के दादरी का रहने वाला मनीष है और पुलिस में है. पुलिस ने आई कार्ड मांगा तो फर्जी निकला. कार से पिस्टल बरामद की तो मनीष उसका लाइसेंस नहीं दिखा पाया. कार के डैशबोर्ड पर रखी टोपी के बारे में पूछा तो बगले झांकने लगा. 

पुलिस फर्जी दारोगा मनीष को कार समेत थाने ले आई. सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि टोल बचाने के लिए और लोगों पर रौब गालिब करने के लिए मनीष फर्जी दारोगा बना था. काफी समय से वो इसी तरीके से रौब गालिब कर रहा था. कई लोगों को पुलिस मदद की जरूरत होती थी तो वहां भी फर्जी दारोगा बनकर पहुंच जाता था. सब उसके रौब के आगे खामोश हो जाते थे, लेकिन नोएडा जाते वक्त मेरठ के काशी टोल पर टोल कर्मियों से उलझना भारी पड़ गया.

फर्जी दारोगा के खिलाफ केस दर्ज 

मेरठ पुलिस का शक जब यकीन में बदला तो पुलिस ने फर्जी दारोगा के खिलाफ मुकद्दमा कायम कर लिया. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि लोगों पर रौब गालिब करने के लिए मनीष फर्जी दारोगा बना हुआ था. परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और हम सख्त कार्यवाही करेंगे. वो काफी समय से लोगों पर दारोगा बनकर रौब गालिब कर रहा था.

हाथरस हादसे के पीड़ितों से मिले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, योगी की मंत्री ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget