बेटे की चाह में पत्नी की हत्या, मेरठ में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा; 4 आरोपी अरेस्ट
सरधना में ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है, पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति सहित 4 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है.

मेरठ के सरधना में ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. बेटे की चाह में एक परिवार ने शादीशुदा महिला शीबा की हत्या कर दी. पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने उसके चेहरे को ईंट से बुरी तरह कुचल दिया और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया. पुलिस ने मामले में वसीला, आशिया, शादाब और मुख्य आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, बीते 20 अगस्त को कुशावली रोड स्थित गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था. चेहरा कुचला होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए. अगले दिन भावनपुर के सियाल गांव निवासी जुनैद ने शव की पहचान अपनी बहन शीबा के रूप में की.
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
बेटे की चाह में आरोपी ने किया था निकाह
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सादिक के परिवार में बेटे की चाह थी. सादिक ने इसी मकसद से शीबा से निकाह किया था. शीबा ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसकी उम्र करीब 18 महीने है. बाद में पैसों को लेकर होने वाले विवाद के चलते परिवार ने शीबा को रास्ते से हटाने की साजिश रची.
गला दबाकर की गई महिला की हत्या
पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला है कि 19 अगस्त को सादिक शीबा को पांचली लेकर पहुंचा. वहां दोनों के बीच विवाद हुआ. इसके बाद सादिक ने अपनी मां, पत्नी और भाई को बुला लिया. शोभापुर बाईपास के पास कार में ही शीबा की गला दबाकर हत्या कर दी गई.
पहचान छिपाने लिए ईंट से कुचला चेहरा
इसके बाद शव कुशावली रोड के गन्ने के खेत में फेंका गया और चेहरे को ईंट से कुचलकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई. पुलिस ने हत्याकांड में वसीला, आशिया, शादाब और मुख्य आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.
प्रयागराज-वाराणसी समेत 26 जिलों में आज झमाझम बारिश, IMD ने दिया अलर्ट






















