एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: टीवी के राम के ट्वीट पर घमासान, नई पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल, सपा ने बीजेपी को घेरा

UP Election News: मेरठ में बीजेपी के उम्मीदवार अरुण गोविल के ट्वीट के बाद से घमासान मचा हुआ है. क्योंकि उन्होंने यह ट्वीट मतदान होने के बाद किया. जिससे सियासी हलचल और भी बढ़ गई.

Lok Sabha Election 2024: मेरठ लोकसभा सीट पर टीवी के राम यानि बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल के ट्वीट पर घमासान मचा है. पहले की गई पोस्ट डिलीट कर दी गई. लेकिन इसके बाद तो मानो सियासी बवंडर उठ गया है. पोस्ट में जो बाते लिखी गई वो अरुण गोविल के दिल के दर्द को बयां कर रही है. लोग फोन करके बस एक ही बात पूछ रहे हैं कि आखिर अरुण गोविल का इशारा किसकी तरफ है. वहीं सपा को बीजेपी के बीच उठ रही सियासी तपिश में हाथ तापने का मौका मिल गया और सपा ने बिना देर किए बीजेपी और उसके नेताओं को घेर लिया.

मेरठ से बीजेपी ने रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को मैदान में उतारा था. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मेरठ में वोटिंग खत्म हो गई. सियायसी पारा जमीन पर आ गया. 27 अप्रैल को अरुण गोविल मेरठ से मुंबई रवाना हो गए. लेकिन 28 अप्रैल को उनकी एक पोस्ट ने तूफान उठा दिया.अरुण गोविल ने एक्स पर लिखा कि 'जब किसी का दोहरा चरित्र सामने आता है तो उससे अधिक स्वयं पर क्रोध आता है कि हमने आंखे बंद करके ऐसे इंसान पर भरोसा किया.' कुछ ही देर में ये पोस्ट वायरल हो गई.

पोस्ट डिलीट होते ही बढ़ी सियासी हलचल
अरुण गोविल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर जो पोस्ट शेयर की थी उसमें गुस्सा, परेशनी, तकलीफ, भरोसा टूटने का दर्द सब कुछ दिखा. इस पोस्ट ने मेरठ में बीजेपी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए. पोस्ट के डिलीट होने के बाद तो मानो नई बहस छिड़ी हुई है. दिल्ली से लखनऊ तक चर्चा है कि आखिर किसने विश्वासघात किया. किस पर आंखे बंद करके भरोसा किया गया. आखिर बीजेपी का वो कौन नेता है जिसने अरुण गोविल को सबसे ज्यादा तकलीफ दी.

मतदान के अगले दिन मुबंई हो गए थे रवाना
मेरठ में मतदान होने के अगले दिन बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल का मुंबई चले जाना भी बहुत कुछ कहानी कह रहा है. सोशल मीडिया पर कई बातें कही गई. पता चला कि शूटिंग के सिलसिले में और उन्हें चुनाव प्रचार अभियान में कहीं और जगह की कमान सौंपी जा सकती है. इसलिए वो मेरठ से मुंबई गए हैं, लेकिन ये मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि उनकी नई पोस्ट ने सियासी हलचल बढ़ा दी. 

एमएलए शाहिद मंजूर ने बीजेपी को घेरा
अरुण गोविल के ये पोस्ट करने और फिर इसे डिलीट करने पर सपा को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया. सपा एमएलए शाहिद मंजूर ने बीजेपी को निशाने पर लिया और कहा कि  टिकट देने वालों ने अरुण गोविल के साथ धोखा किया और जिन नेताओं ने 400 पार कहके टिकट दिया था. अरुण गोविल का इशारा उनकी तरफ है. एमएलए शाहिद मंजूर ने ये भी कहा कि मेरठ में तीन बड़े नेता हैं, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपई, बीजेपी एमएलए अमित अग्रवाल, इनमें से किसकी तरफ इशारा है वो कैंडिडेट जाने. यानि सपा एमएलए ने बीजेपी नेताओं को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा. 

ये भी पढ़ें: मोहब्बत के लिए टूटी गरीबी और मजहब की दीवार, फातिमा बनी ज्योति, आनंद से की शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget