एक्सप्लोरर

मेरठ में कमिश्नरी गेट पर किसानों का हल्ला बोल, लंबित मांगों को लेकर जताया विरोध

Meerut Farmers Protest: मेरठ में किसानों ने कमिश्नरी गेट पर हल्ला बोल दिया है, किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की है. इस बीच किसान यूनियन की तरफ से बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.

UP News: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले मंगलवार (10 जून) को सैकड़ों की संख्या में किसानों ने मेरठ कमिश्नरी पर जोरदार प्रदर्शन किया. किसानों ने नारेबाजी करते हुए कमिश्नरी का घेराव किया और अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया. मेरठ में गन्ना, बिजली, सिंचाई और लोकनिर्माण विभाग की तरफ से किसानों की मांग पूरी न होने और सुनवाई न होने के खिलाफ मोर्चा खोला है. कमिश्नरी गेट बंद करने की वजह से नाराज किसानों ने गेट के बाहर बैठकर ही धरना प्रदर्शन करना शुरु कर दिया.

कमिश्नरी गेट का घेराव करने वाले ने अपनी मांगों के लिए आवाज उठाई है. बता दें प्रदर्शनकारी किसानों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) कानून लागू करना, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द दिलाना, कांवड़ सेवा शिविर लगाने की अनुमति, गांवों में स्मार्ट मीटर न लगाए जाना और बिजली का निजीकरण रोकना शामिल हैं. जिसकी विभाग और अधिकारियों द्वारा सुनवाई न होने के खिलाफ किसानों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कमिश्नर के घेराव किया है.

किसान नेता ने दी ये चेतावनी
भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने किसानों की मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं की, तो किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अधिकारियों के घरों का घेराव करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने और बड़े आंदोलन की भी चेतावनी दी. अनुराग चौधरी की अध्यक्षता में किसान पहले जुलूस लेकर कमिश्नर कार्यालय पहुंचे जहां किसानों को देखकर गेट बंद कर दिया गया जिससे गुस्साए किसान वहीं कमिश्नरी गेट पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.

किसानों के घेराव और प्रदर्शन को देखते हुए कमिश्नरी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. पुलिस बल की तैनाती के बीच किसानों ने धरना दिया और जोरदार नारेबाजी की.
प्रदर्शन के दौरान कुछ जगहों पर हंगामे जैसी स्थिति भी बनी, हालांकि पुलिस ने हालात को संभाल लिया. किसानों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को राज्यव्यापी रूप दिया जाएगा.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PMMVY में यूपी की बड़ी उपलब्धि, 102% लक्ष्य पार, लाखों महिलाओं को लाभ
PMMVY में यूपी की बड़ी उपलब्धि, 102% लक्ष्य पार, लाखों महिलाओं को लाभ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget