एक्सप्लोरर

सांसद चंद्रशेखर आजाद बोले- 'सरकार हमारे रास्ते बंद करेगी तो हम कुर्सी छीन लेंगे'

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव है. इससे पहले सोमवार देर शाम को प्रचार पर ब्रेक लग जाएगा. सभी सीटों के रिजल्ट 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

Meerapur Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार पर सोमवार (18 नवंबर) शाम को ब्रेक लग जाएगा. इससे सभी सियासी दलों जोर-शोर से मतदाताओं को रिझाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. इसी कड़ी में आज आजद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मीरापुर में रोड शो किया.

मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर रोड शो के दौरान अपने संबोधन में सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी अंहकार में आ जाती है, इसलिए उसे सबक सिखाना जरुरी है. 

'बीजेपी का अलायंस है बेमेल'
योगी सरकार पर निशाना साधते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "सरकार हमारे रास्ते बंद करेगी तो हम कुर्सी छीन लेंगे." उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी कड़ा मुकाबला करेगी और जीतेगी. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके अलायंस के लोगों ने रिजेक्ट कर दिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयानों का जिक्र करते हुए नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "महाराष्ट्र में इन नारों का कोई मतलब नहीं है, ये बेमेल अलायंस है. इसलिए सीएम योगी आदित्यनाथ के झांसे पर ध्यान न दें." 

झांसी के एक अस्पताल में बीते दिनों एक अस्पताल में आग लगने से 10 मासूम बच्चों की मौत हो गई. इस घटना को लेकर चंद्रेशखर आजा बीजेपी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, "10 मांओं की कोख सूनी हो गई. प्रदेश के मुख्यमंत्री बहुत असंवेदनशील हैं." उन्होंने कहा, "चुनाव नजर आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनान को प्रदेश नजर नहीं आता है." 

अखिलेश यादव पर लगाए ये आरोप
इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने सपा सुप्रीमों पर भी जुबानी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "अखिलेश यादव ने दलितों का सबसे ज्यादा नुकसान किया." उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव ने जिस तरह से अलायंस चलाया है, ऐसे में ये ज्यादा नहीं चलने वाला है. कोई भी अलायंस बिना सहयोग के नहीं चलता."

सपा का नाम लिए बगैर चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "बड़ा दिल दिखाने में उत्तर प्रदेश के नेता नाकाम रहे हैं. इसलिए सहयोगियों ने दूरी बना ली है." उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस नेता चुनाव में उतरते तो चैलेंज और बढ़ते."

'नहीं बन सकते बीजेपी के सहयोगी'
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "कुदरत के आशीर्वाद से जो मिलेगा उस हिसाब से फैसला लेंगे, हम कभी बीजेपी अलायंस के सहयोगी नहीं बन सकते हैं." मीरापुर सीट से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जाहिद हुसैन के समर्थन में वे यहां पर रोड शो करने पहुंचे थे. 

इस मौके पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "यूपी में रिजल्ट मन मुताबिक नहीं आया तो संघर्ष करेंगे. मेहनत करके अपनी कमियों को दूर करेंगे, सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे." उन्होंने कहा, "बहुजन समाज मेरे साथ खड़ा है. इसलिए चंद्रशेखर आजाद को घेरना आसान नहीं है."

ये भी पढ़ें: चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले अखिलेश यादव का अंतिम दांव, तस्वीर शेयर कर बोले- 'रहें सौ प्रतिशत सावधान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget