एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में छात्रा ने 23वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पुलिस ने दोस्त से की पूछताछ

UP News: गाजियाबाद में मेडिकल की छात्रा ने इमारत की 23वीं मंजिल कूदकर आत्महत्या कर ली. छात्रा का शव इंदिरापुरम स्थित एक सोसायटी टावर के पास फव्वारे के पुल में पाया गया.

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद (Ghaziabad) में छात्रा ने इमारत की 23वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. छात्रा बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की पढ़ाई कर रही थी. पुलिस ने रविवार को बताया कि कार व्यवसायी अजय शर्मा की 20 वर्षीय बेटी आस्था शर्मा का शव शनिवार को इंदिरापुरम स्थित एक सोसायटी में टावर के पास फव्वारे के पुल में पाया गया. 

दोस्त से मिलने गई थी छात्रा 
पड़ोसियों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी. सूत्रों ने बताया कि लड़की शुक्रवार को दो बार अपने दोस्त रोहित खन्ना के फ्लैट पर गई थी. जो मुंबई के एक इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स कर रहा है. पुलिस उपायुक्त (ट्रांस हिंडन) शुभम पटेल ने बताया कि आस्था की रोहित खन्ना से मुलाकात एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. सोसायटी के गार्ड के मुताबिक लड़की अक्सर सोसायटी में आती-जाती थी. 

डिप्रेशन में चल रही थी
पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला है कि पिछले दो-तीन महीनों से उनके बीच अच्छे संबंध नहीं थे, जिसकी वजह छात्रा काफी समय से डिप्रेशन में चल रही थी. उन्होंने आगे बताया कि सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज में लड़की शाम को दो बार सोसायटी में जाती दिखी थी और उसे दूसरे टावर की छत पर जाते हुए भी देखा गया था.

पुलिस मामले की जांच में जुटी 
लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी डिप्रेशन का इलाज करा रही थी. पुलिस ने छात्रा के प्रेमी का बयान दर्ज कर लिया है. लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. शव रिपोर्ट से पता चलता है कि लड़की को गंभीर चोटें लगी थीं. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रविवार शाम तक लड़की के माता-पिता ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Accident: सुरंग में वर्टिकल ड्रिलिंग से जगी आस, जानें- अब मजदूरों को निकालने में लगेगा कितना समय

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget