एक्सप्लोरर

यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर मायावती ने जताई चिंता, कहा- दोषियों पर हो कार्रवाई

मायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि सरकार कानून को हाथ में लेने वालों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे. पीड़ितों को न्याय देने के साथ ही उनकी आर्थिक मदद भी जरूर करे.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई है. उन्होने योगी सरकार से हर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है. मायावती ने मंगलवार को प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था को लेकर ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि सोमवार को मैनपुरी में दलित सर्वेश कुमार की दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या के साथ ही महाराजगंज में गोबिन्द चैहान, शाहजहांपुर में राजवीर मौर्य, बरेली में वासिद, कुशीनगर में सुधीर सिंह और बांदा में विनोद गर्ग (ब्राह्मण) की गोली मार की गई हत्या जैसी घटनाएं अति दु:खद है.

आर्थिक मदद करे सरकार बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इसके साथ ही नोएडा में सोमवार को ही कैब ड्राइवर की हत्या जैसी घटनाएं प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था के मामले में दावों की पोल खोलती हैं. सरकार कानून को हाथ में लेने वालों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे. पीड़ितों को न्याय देने के साथ ही उनकी आर्थिक मदद भी जरूर करे.

सरकार करे कार्रवाई इससे पहले मायावती ने लखीमपुर खीरी के पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना की निर्मम हत्या और इसी जिले में छात्रा की दुष्कर्म के बाद फंदा लगाकर की गई हत्या की घटनाओं पर दुख जताते हुए कहा था कि ये काफी चिन्ताजनक है. सरकार दोषियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई करे जिससे ऐसी दर्दनाक घटनाएं प्रदेश में रुकें.

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड में कोविड-19 के 807 नये मामले सामने आये, संक्रमितों की संख्या 25 हजार से अधिक हुई

यूपी: बच्चों का मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दो पक्षों के बीच जबरदस्त फायरिंग, एक शख्स को गोली लगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget