एक्सप्लोरर

Prayagraj News: अतीक अहमद को एक और झटका, मायावती ने काटा पत्नी शाइस्ता परवीन का टिकट, 3 अप्रैल को होगा एलान

UP Nikay Chunav 2023: मायावती की पार्टी बीएसपी ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का प्रयागराज मेटर पद के लिए घोषित की गई उम्मीदवारी को रद्द कर दिया है. 3 अप्रैल को इसका औपचारिक एलान होगा.

Atiq Ahmed News: उमेश पाल अपहरण केस में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को उम्रकैद की सजा मिलने के बाद अब अतीक के परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है. मायावती (Mayawati) की बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) का टिकट काट दिया है. मायावती ने प्रयागराज (Prayagraj) में मेयर पद (Mayor Seat) के लिए घोषित की गई शाइस्ता की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया है.

बहुजन समाज पार्टी शाइस्ता परवीन का टिकट काटकर अब प्रयागराज मेयर सीट के लिए पार्टी की ओर से नया उम्मीदवार घोषित करेंगी. शाइस्ता का टिकट काटे जाने का औपचारिक तौर पर 3 अप्रैल को प्रयागराज में ही एलान किया जाएगा. शाइस्ता परवीन प्रयागराज में उमेश पाल शूटआउट में नामजद आरोपी भी है और तभी से फरार है. पुलिस लगातार इस मामले में शाइस्ता की तलाश में दबिश दे रही हैं वहीं दूसरी तरफ उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक को उम्रकैद की सजा होने के बाद मायावती अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहती हैं.

शाइस्ता परवीन का टिकट कटा

शाइस्ता परवीन उमेश पाल शूटआउट केस से दो महीने पहले ही बसपा में शामिल हुईं थी. यूपी में दलित-मुस्लिम का गठजोड़ बनाने में जुटी बसपा ने शाइस्ता को पार्टी ज्वाइन कराने के साथ ही प्रयागराज मेयर का उम्मीदवार घोषित कर दिया था, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता के नाम आने के बाद बसपा के इस फैसले पर सवाल खड़े होने लगे थे. मामला बढ़ा तो मायावती को खुद इस मामले पर सफाई तक देनी पड़ गई थी. उस वक्त बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट कर कहा था कि अगर शाइस्ता दोषी साबित होती हैं तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाएगा. 

3 अप्रैल को होगा औपचारिक एलान

गुरुवार को अतीक अहमद को सजा का एलान होने के बाद अब मायावती के सुर बदल गए हैं. एक तरफ शाइस्ता परवीन और उसका बेटा असद फरार है जबकि उसके दो नाबालिग बेटों को बाल सरंक्षण गृह में रखा गया है. ऐसे में मायावती अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहती हैं. खबरों की मानें तो शाइस्ता का टिकट काटने का बसपा की ओर से 3 अप्रैल को औपचारिक एलान कर दिया जाएगा. बसपा जल्द ही इस सीट पर अपने नए उम्मीदवार के नाम का एलान करेगी. 

आपको बता दें कि निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद गुरुवार शाम को निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की नई सूची जारी कर दी गई है. जिसके बाद बसपा अब इस सीट को लेकर अपनी नई रणनीति बनाने में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: कैदी नंबर 17052 बना अतीक अहमद, जेल के कपड़े पहनने होंगे, जानें- कैसी होगी माफिया की जिंदगी?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget