एक्सप्लोरर

'5 मिनट की अजान से लोगों को दिक्कत...', कांवड़ यात्रा का जिक्र कर क्या बोले मौलाना तौकीर रजा

UP News: इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने कहा ताजिया हमेशा उधर से ही जाता है, जिधर से तय है. नये रूट से कभी नहीं जाता, नई परंपरा हम नहीं डालते, लेकिन आप लोग डालते हैं.

Maulana Tauqeer Raza on Kanwar Yatra 2024: उत्तर प्रदेश में बरेली के इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने शनिवार को भाजपा पर जमकर हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में मुसलमानों के साथ नाइंसाफी की जा रही है. पांच मिनट की अजान में लोगों को दिक्कत होती है, लेकिन पूरे महीने की कांवड़ यात्रा से कोई दिक्कत नहीं है.

मौलाना तौकीर रजा ने कहा, "पांच मिनट की अजान से लोगों की नींद खराब होती है. यदि 10 मिनट की नमाज के लिए मस्जिद में जगह नहीं है, और किसी ने बाहर नमाज पढ़ ली तो इससे आपको दिक्कत है. पांच मिनट की अजान आपको तकलीफ पहुंचाती है, 10 मिनट की नमाज आपको तकलीफ पहुंचाती है, लेकिन पूरे महीने की कांवड़ यात्रा के लिए रास्ते बंद कर दिए जाते हैं, वह आपको तकलीफ नहीं पहुंचाती? यह न्याय है या अन्याय?"

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए जो कुछ किया जाता है, वह किया जाना चाहिए. हमें उसमें कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन हमारे ऊपर जो पाबंदियां लगाई जाती हैं, उससे हमें दिक्कत है. हमें उससे ऐतराज है. उन्होंने कहा, "आप पूरे महीने कांवड़ के नाम पर रास्ते बंद कर देते हैं. दस मिनट और एक महीने में कितना बड़ा अंतर है. आप हमारे 10 मिनट बर्दाश्त नहीं कर सकते और हम आपका एक महीना बर्दाश्त करें."

उन्होंने आगे कहा कि ताजिया हमेशा उधर से ही जाता है, जिधर से तय है. नये रूट से कभी नहीं जाता. नई परंपरा हम नहीं डालते, लेकिन आप लोग डालते हैं. आपका धर्म आपको जो इजाजत देता है, वह आप कीजिए "लेकिन हम पर पाबंदियां लगाना अन्याय है".

मौलाना तौकीर ने लोकसभा चुनाव में मुसलमानों के रुख पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "इस चुनाव ने बता दिया कि उत्तर प्रदेश का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का मुसलमान किसके साथ है. देश का मुसलमान देश के साथ है. वह किसी एक पार्टी के साथ नहीं है." उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी देश को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है, इसलिए सेक्युलरिज्म पर भरोसा रखने वाले तमाम हिंदुओं ने और मुसलमानों ने एक साथ देश के लिए वोट किया. नतीजतन, आज विपक्ष बहुत मजबूत हुआ है. इसके बावजूद विपक्ष की भूमिका जिस तरह से निभाई जानी चाहिए, विपक्ष वह अभी भी नहीं निभा पा रहा है."

वाराणसी में आलीशान होटलों पर गरजा VDA का बुलडोजर, एडीएम सिटी का 'हेड शॉट' भी हो रहा है वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget