एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी, कहा- ये भारतीय मुस्लिमों के लिए...

Bangladesh Crises: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्म और ज्यादती की आलोचना की है और कहा कि इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता है.

Bangladesh Government Crises: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्म और ज्यादती की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की वजह से भारत के मुसलमानों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा रहा है. ये सब इस्लामी शिक्षा के खिलाफ है. ये नहीं होना चाहिए. 

मौलाना ने कहा, कि बांग्लादेश में शेख हसीना की हुकूमत का तख्तापलट किया जाना राजनीतिक इच्छाओं का प्रदर्शन और कट्टरपंथी विचारधारा वालों को सत्ता हासिल करने का माध्यम है. जो निहायती अफसोसनाक बात है. बांग्लादेश में छात्र और जनता ने मिलकर तख्तापलट का कार्य अंजाम दिया. इस तरह की राजनीतिक घटनाएं विदेशों में होती रही है.  लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि वहां हिन्दू अल्पसंख्यकों के घरों में आग लगा दी गई और कई लोगों को मारा गया, साथ ही मंदिरों में भी तोड़फोड़ की गई. 

अल्पसंख्यकों पर हमले की निंदा
उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की वजह से अल्पसंख्यक अपने आप को रक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. भारत की सरहद पर हजारों की तादाद में अल्पसंख्यक जमा हो चुके हैं, वो भारत के अंदर दाखिल होना चाहते हैं. मौलाना ने आंदोलनकारियों पर भड़कते हुए नसीहत दी कि इस्लाम और पैगम्बर इस्लाम की शिक्षा ये नहीं है कि इस्लाम को मानने वाले गैर मुस्लिमों पर जुल्म ज्यादती करें और मंदिरों को निशाना बनाएं. 

मौलाना ने कहा कि इस्लाम सभी धर्मों को सम्मान देने की बात करता है, इस्लाम मानवतावादी धर्म है, इस्लाम किसी दूसरे धर्म को मानने वाले के इबादतगाहों को तोड़ कर और आग लगाने की इजाजत नहीं देता है. बल्कि ऐसी परिस्थितियों में उनको सुरक्षा प्रदान करने की बात करता है. ये आंदोलनकारी कैसे है? और किस तरह इन्होंने इस्लाम पढ़ा है जो इस्लाम के उसूलों के खिलाफ काम कर रहे हैं.

 हिंदुओं पर हमले रोकने की अपील
मौलाना ने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर हमले की वजह से भारत के मुसलमानों को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है. मौलाना ने मीडिया के माध्यम से बांग्लादेश के आंदोलनकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि सत्ता हासिल करने का जो भी मकसद हो उस सिलसिले में जो चाहें करें, मगर अल्पसंख्यकों के मकानों में आगजनी और मंदिरों में तोड़फोड़ न करें. बांग्लादेश में प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने वाले मोहम्मद युनूस और आंदोलन के संयोजक नावेद इस्लाम के ऊपर सबसे बड़ी जिम्मेदारी बनती है कि वो अल्पसंख्यको की सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम करें.

CAG रिपोर्ट में खुलासा, यूपी सरकार पर बोझ बने ये विभाग, जानें- किसने की बंपर कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget