एक्सप्लोरर

'ख्वाब 'ख्वाब' ही रह जाएगा', धीरेंद्र शास्त्री के इस फैसले पर भड़के यूपी के ये मौलाना

UP News: मौलाना रजवी ने कहा कि समाज मजबूत हो और समाज जब मजबूत होगा, तो हमारा देश मजबूत होगा देश तरक्की करेगा. हुकुमतों का काम है उनका काम करना, हुकुमतें अपने हिसाब से काम करती हैं.

 ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया है. मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री देश हित में नहीं, समाज हित में नहीं, बल्कि समाज को तोड़ने के लिए और देश को कमजोर करने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि ये जो उनकी विचारधारा है, हिंदु ग्राम, हिंदु जिला, हिंदु राष्ट्र, ये उनका अरमान अरमान ही रह जाएगा, उनका ख्वाब ख्वाब ही रह जाएगा.

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि भारत भविष्य के 1000 साल तक भी न हिन्दू राष्ट्र हो सकता है और न ये इस्लामी राष्ट्र हो सकता है, ये जम्हूरियत निजाम के तहत चलता है, लोकतांत्रिक देश है, जम्हूरियत देश है और जम्हूरी ही रहेगा, यही इसकी खूबी है. उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत को क्यों जाना जाता है इसकी पहचान क्यों है, इसकी पहचान इसी वजह से है कि यहां पर तमाम मजहिब के मानने वाले एक साथ में रहते हैं. बाकी दूसरे और देश हैं तो कहीं इसाइयों की अक्सरियत है, कहीं मुसलमानों की अक्सरियत है और यहां सब मजहब को मानने वाले हैं.

उन्होंने कहा कि सैकड़ों मजहब के लोग यहां पर मिल जुलकर के रहते हैं, भाई चारे के साथ रहते हैं. कहीं कोई टकराव नहीं और कहीं कोई मतभेद नहीं न मनभेद. धीरेन्द्र शास्त्री हिन्दुस्तान के अंदर लोगों के दर्मियान एक नफरत फैला रहे हैं, उनको सोचना चाहिए कि वो एक धर्म के व्यक्ति हैं और धार्मिक व्यक्ति का नफरत फैलाने का काम नहीं बल्कि ऐसी शख्सियत का काम है कि दिलों को जोड़ा जाए. 

बहुत सारे बाबा जेल के अंदर हैं- मौलाना रजवी

मौलाना रजवी ने कहा कि समाज मजबूत हो और समाज जब मजबूत होगा, तो हमारा देश मजबूत होगा देश तरक्की करेगा. हुकुमतों का काम है उनका काम करना, हुकुमतें अपने हिसाब से काम करती हैं और चाहे स्टेट गवर्नमेंट हो या सेन्ट्रल गवर्नमेंट हो वो इस तरीके से बाबाओं के बयानों पर ध्यान नहीं देते हैं. बहुत सारे बाबा जेल के अंदर हैं, अभी तक वो जमानत पर नहीं आए हैं, कुछ पैरोल पर आए हैं और मैं धीरेन्द्र शास्त्री को मशवरा दूंगा कि वो सबसे पहले नेपाल की दिशा और दशा को सुधारे वहां जो अफरा तफरी लूटमार लूटखसोट कर्फ्यू आगजनी तोड़फोड़ मची हुई है.

नेपाल में वाहनों और मकानों को फूंक दिया गया

उन्होंने कहा कि उसको पहले सुधार लें वो भी लोकतांत्रिक ढांचे को खत्म करने के लिए हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए ये तमाम खुराफाते वहां पर हो रही है. वहां पर आग लगाई जा रही है, वाहनों और मकानों को फूंक दिया गया है, तो क्या धीरेन्द्र शास्त्री भारत में भी ऐसा चाहते हैं, ये नामुमकिन चीज है.

(बरेली से भीम मनोहर की रिपोर्ट)

UP के सभी 75 जिलों में कहां है सबसे ज्यादा वक्फ की संपत्ति? यहां देखें जिलावार लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget