एक्सप्लोरर

मारपीट के बाद मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान, वायरल फोटो को बताया विवाद की जड़, मांगी सुरक्षा

Maulana Sajid Rashidi News: नोएडा में टीवी डिबेट के बाद ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी पर हमला हुआ. उन्होंने विवाद की जड़ सपा नेताओं की जामा मस्जिद में ली गई फोटो को बताया.

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी पर एक टीवी चैनल के कार्यक्रम के बाद नोएडा में हमला हुआ. मौलाना का कहना है कि कार्यक्रम खत्म होते ही दो-तीन युवक मंच पर चढ़ आए और बिना कुछ पूछे-समझे उन पर हमला कर दिया. हालांकि, मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर भाग निकले.

इस पूरे मामले को लेकर मौलाना रशीदी ने नोएडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि उन्होंने धारा 126 के तहत शिकायत दी है और नोएडा पुलिस के डीसीपी सेंट्रल से मिलकर अपनी सुरक्षा की मांग भी की है.

वायरल फोटो बना विवाद की जड़

मौलाना रशीदी ने बताया कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सांसद डिंपल यादव और अन्य पार्टी सांसदों के साथ संसद स्थित जामा मस्जिद में एक बैठक की थी. इस बैठक की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. मौलाना का कहना है कि इस फोटो में कुछ ऐसी चीजें नज़र आ रही हैं जो मस्जिद की मर्यादा के खिलाफ थीं.

उन्होंने कहा, 'हमने उस तस्वीर को इस्लाम और मस्जिद की गरिमा के खिलाफ माना, लेकिन कुछ लोगों ने इसे जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया. इसी वजह से ये पूरा विवाद पैदा हुआ.'

मिल रही हैं धमकियां

मौलाना रशीदी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं. कॉल करने वाले लोग उन्हें गालियां दे रहे हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं. उन्होंने कहा, “मुझे अपनी जान का खतरा है. इसलिए मैंने पुलिस से अपील की है कि मेरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो, जो कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रहे हैं.”

मौलाना ने साफ कहा कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने का हक नहीं है. “इस तरह की घटनाएं देश के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं. अगर किसी को किसी मुद्दे से आपत्ति है, तो उसका हल बातचीत से निकाला जाना चाहिए, ना कि हिंसा से.”

फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौलाना की शिकायत के आधार पर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी ये मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है, जहां लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget