एक्सप्लोरर

Coronavirus: मौलाना साद की ससुराल में दो रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव, पूरा इलाका सील

तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद की ससुराल सहारनपुर कोतवाली मंडी क्षेत्र के दीनानाथ बाजार स्थित मुहल्ला मुफ्ती में है। ये दोनों युवक भी यहीं पर रहते हैं।

सहारनपुर, एबीपी गंगा। सहारनपुर में मौलाना साद की ससुराल में भी कोरोना पहुंच गया है। तब्लीगी जमात प्रमुख साद की ससुराल में भी कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं। बता दें कि तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद की ससुराल सहारनपुर कोतवाली मंडी क्षेत्र के दीनानाथ बाजार स्थित मुहल्ला मुफ्ती में है। ये दोनों युवक भी यहीं पर रहते हैं। इन दोनों का नाम साजिद और राशिद है।

हालांकि इन दोनों का तब्लीगी जमात के मरकज के साथ कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन ये दोनों लोग लॉकडाउन से पहले निजामुद्दीन के एक होटल में रुके थे। रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों ने अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छिपाने की कोशिश की थी। पुलिस ने जब इनसे पूछताछ कि तो पता चला कि ये लोग निजामुद्दीन के एक होटल में ठहरे थे और लॉकडाउन से पहले सहारनपुर वापस आए थे।

पूरा इलाका सील साजिद और राशिद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे इलाके को सैनिटाइज करने के साथ ही सील कर दिया है। साथ ही इस इलाके को हॉटस्पॉट भी घोषित किया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इन दोनों के सम्पर्क में आए और लोगों को भी क्वॉरंटीन कर इनकी सैंपलिंग भी शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि साजिद और राशिद मौलाना साद के ससुर मौलाना सलमान के समधी के छोटे भाई हैं। फिलहाल दोनों को आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए ले जाया गया है। पुलिस इन दोनों के रिश्तेदारों के अलावा इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक तिहाई दुनिया की आबादी को...', भारत-EU ट्रेड डील पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया क्या होगा फायदा
'एक तिहाई दुनिया की आबादी को...', भारत-EU ट्रेड डील पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया क्या होगा फायदा
बिहार के 18 नेताओं की सुरक्षा में फेरबदल, लिस्ट में गिरिराज सिंह से लेकर नितिन नवीन तक शामिल
बिहार के 18 नेताओं की सुरक्षा में फेरबदल, लिस्ट में गिरिराज सिंह से लेकर नितिन नवीन तक शामिल
बांग्लादेश के सामने नई मुसीबत, ICC ने लिया एक्शन, चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएगा BCB
बांग्लादेश के सामने नई मुसीबत, ICC ने लिया एक्शन, चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएगा BCB
वो स्टारकिड जिसकी किस्मत बॉर्डर 2 ने चमका दी, पहली फिल्म हुई थी फ्लॉप, 5 साल पर्दे से रहे गायब
वो स्टारकिड जिसकी किस्मत बॉर्डर 2 ने चमका दी, पहली फिल्म हुई थी फ्लॉप, 5 साल पर्दे से रहे गायब

वीडियोज

Chitra Tripathi: सबका साथ सवर्ण पर आघात! | UGC New Rules Row | Dharmendra Pradhan | Mahadangal
India-EU Trade Deal: PM Modi ने यूरोपीय यूनियन के साथ फ्री ट्रेड डील का किया एलान | FTA 2026
Bollywood News: आशिकों की कॉलोनी में शाहिद–दिशा की फ्रेश केमिस्ट्री ने मचाया धमाल (27.01.2026)
Ayodhya GST Officer: शंकराचार्य के खिलाफ इस्तीफागुस्से में GST Officer पर जबरदस्त बरसे!
Budget 2026: Joint Income Tax Return से Middle Class को बड़ी राहत | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक तिहाई दुनिया की आबादी को...', भारत-EU ट्रेड डील पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया क्या होगा फायदा
'एक तिहाई दुनिया की आबादी को...', भारत-EU ट्रेड डील पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया क्या होगा फायदा
बिहार के 18 नेताओं की सुरक्षा में फेरबदल, लिस्ट में गिरिराज सिंह से लेकर नितिन नवीन तक शामिल
बिहार के 18 नेताओं की सुरक्षा में फेरबदल, लिस्ट में गिरिराज सिंह से लेकर नितिन नवीन तक शामिल
बांग्लादेश के सामने नई मुसीबत, ICC ने लिया एक्शन, चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएगा BCB
बांग्लादेश के सामने नई मुसीबत, ICC ने लिया एक्शन, चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएगा BCB
वो स्टारकिड जिसकी किस्मत बॉर्डर 2 ने चमका दी, पहली फिल्म हुई थी फ्लॉप, 5 साल पर्दे से रहे गायब
वो स्टारकिड जिसकी किस्मत बॉर्डर 2 ने चमका दी, पहली फिल्म हुई थी फ्लॉप, 5 साल पर्दे से रहे गायब
'ये तो बस शुरूआत...', मदर ऑफ ऑल डील्स का ऐलान करते हुए बोलीं EU कमिशन की प्रेसिडेंट उर्सुला
'ये तो बस शुरूआत...', मदर ऑफ ऑल डील्स का ऐलान करते हुए बोलीं EU कमिशन की प्रेसिडेंट उर्सुला
ब्रिटेन में ISI का साइलेंट ऑपरेशन? आसिम मुनीर के आलोचकों पर अटैक, अब तक 4 ब्रिटिश नागरिक गिरफ्तार
ब्रिटेन में ISI का साइलेंट ऑपरेशन? मुनीर के आलोचकों पर अटैक, अब तक चार गिरफ्तार
Skin Cancer: सावधान! सिर्फ धूप से ही नहीं, शरीर के इन 'छिपे हुए' हिस्सों में भी हो सकता है स्किन कैंसर
सावधान! सिर्फ धूप से ही नहीं, शरीर के इन 'छिपे हुए' हिस्सों में भी हो सकता है स्किन कैंसर
आपके घर के लिए कितने लीटर का गीजर सही रहेगा, जान लीजिए काम की बात
आपके घर के लिए कितने लीटर का गीजर सही रहेगा, जान लीजिए काम की बात
Embed widget