एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बीच यूपी के इस मौलाना ने PAK को दी चेतावनी, जानें क्या कहा

India Pakistan Ceasefire News: भारत पाकिस्तान सीजफायर पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने खुशी जताई है. उन्होंने इस समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के हित में है.

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने की सहमति पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने खुशी जताई है. उन्होंने इस समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के हित में है और इससे पूरे क्षेत्र में शांति फिर से स्थापित होगी. मौलाना ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के इस कदम को सकारात्मक बताते हुए क्षेत्रीय स्थिरता के लिए इसे महत्वपूर्ण माना.

मौलाना खालिद रशीद की पाकिस्तान को चेतावनी

मौलाना खालिद रशीद ने कहा, "हम इस संघर्ष विराम का स्वागत करते हैं. यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद है और इससे क्षेत्र में शांति बहाल होगी." हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी कि अगर भविष्य में उसकी ओर से कोई उकसावे वाली कार्रवाई की गई, तो भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है. उन्होंने भारतीय सेना की ताकत और तैयारी पर भरोसा जताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सेना हमेशा तैयार है.

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दी सीजफायर की जानकारी

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत के बाद सीजफायर की घोषणा की गई, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इसकी पुष्टि की. दोनों देशों से अमेरिका समेत कई देश बातचीत  कर रहे थे, खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम पर खुशी जताई है.

बना हुआ था तनाव

22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था. यही नहीं जब 6/7 मई की रात भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर (POK) और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की तो ये तनाव और बढ़ चुका था. बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा से सटे इलाकों में गोलीबारी के साथ ही ड्रोन अटैक भी किए जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget