एक्सप्लोरर

Mau News: मऊ में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, बेरोजगारों ने किया हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

UP News: मऊ में सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी का मामला सामने आया है. ठगी के शिकार लोगों के हंगामे पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

Mau News: मऊ में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने है. ठगी का शिकार हुए गोंडा जनपद के अमरेश तिवारी मुताबिक गोंडा जनपद के प्रत्येक ब्लॉक के ग्राम प्रधानों का मोबाइल नंबर लेकर उनको फोन करके बताया कि कपास योजना के माध्यम से कृषि विभाग में प्रत्येक ग्राम सभा से दो लोगों को नौकरी दी जा रही है जिसमें ग्राम प्रधानों की संस्तुति पर यह नियुक्ति करनी है. जिसमें एक पद कपास मित्र और दूसरा फार्मिंग इंचार्ज की दो पोस्ट पर नौकरी के लिए महिला एवं पुरुष किसी भी अभ्यर्थी को रखना है. इसके बाद ग्राम प्रधानों ने ऑनलाइन वेबसाइट पर फार्म डालवाया जिसमें रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 500 रुपया प्रत्येक पद के लिए वसूला गया.

फरियादी ने आगे बताया कि रजिस्ट्रेशन शुल्क के वसूलने के बाद पुनः फोन करके बताया गया कि आप लोगों का एडमिट कार्ड जारी हो गया है, आप लोग अपना एडमिट कार्ड निकाल लीजिए. इसके बाद अभ्यर्थियों को लखनऊ चारबाग स्टेशन के पास बुलाकर बकायदे परीक्षा ली गई.इसके बाद चार महीने तक सब कुछ शांत रहा फिर मकर संक्रांति के पहले 12,एवं 13दिसंबर को इन अभ्यर्थियों के पास फोन गया कि आप लोगों को 16 जनवरी तक ज्वाइन लेटर मिल जाएगा. 27 तारीख को जॉइन लेटर के साथ अपने समय अनुसार मऊ एसपी ऑफिस के बगल में पालिका कम्युनिटी हॉल में आना है.

अभ्यर्थियों को ऐसे हुआ संदेह 
प्रत्येक अभ्यर्थी के व्हाट्सएप पर एक बार कोड भेजा गया जिसमें 1100 रुपए कट के नाम पर शुल्क लिया गया जिसमें बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को पेन डायरी एक पुस्तक एक बैग एक डिजिटल कार्ड और उसके साथ लंच पैकेट दिया जाएगा और सुबह 10:00 बजे से सभी अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग शुरू होगी. यह भी बताया गया कि दोपहर में 30 मिनट का लंच होगा तथा 3:00 बजे तक ट्रेनिंग प्रोग्राम चलेगा. 

इसके बाद सभी को अपने घर जाकर अपनी ग्राम सभा में ज्वाइन कर लेना है. ट्रेनिंग में आए व्यक्तियों की कार्यशैली को संदिग्ध देखकर उपस्थित अभ्यर्थियों ने जब उनसे लिखित मांगा तो तो वह टालमटोल करने लगे और ट्रेनिंग के लिए आए फर्जी कृषि वैज्ञानिक और उनके सहयोगी एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोपनें लगे. जिस पर बेरोजगारों ने हंगामा खड़ा करते हुए रोड पर आ पहुंचे. 

पुलिस ने दर्ज किया मामला 
नौकरी पाने की चाह में पूर्वांचल के कई जनपदों से लगभग 600 महिलाएं एवं 1600 बालक अभ्यर्थी के रूप में इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आए थे परंतु जब उनको पता चला यह पूरा मामला फर्जी है तो उन्होंने रोड पर हंगामा कर दिया.और अपना पैसा वापस मांगने लगे तथा किराया भाड़ा में जो खर्च हुआ है उसकी भी मांग करने लगे.

हंगामें को शांत कराने पहुंची पुलिस मौके की गंभीरता को समझते हुए तीन लोगों को पूछताछ करने के लिए थाने ले गई. इस संबंध में सीओ सिटी मऊ अंजनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले कुल चार लोगों में से तीन को मौके से ही गिरफ्तार कर पुलिस ने 419, 420, 467, 468, 471 की धारा में निरुद्ध कर जांच किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir News: कलयुग के 'श्रवण कुमार', बिहार से कंधे पर बैठाकर माता-पिता को लाए अयोध्या, कराया रामलला के दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget