एक्सप्लोरर

यमुना का जलस्तर घटने से मथुरा को मिली राहत, खतरे के निशान से ऊपर बहने के बावजूद प्रशासन अलर्ट

Mathura News: आज सुबह 6 बजे मथुरा के प्रयाग घाट पर यमुना का जलस्तर 166.12 मीटर दर्ज किया गया. हालांकि यह अभी भी चेतावनी स्तर (165.2 मीटर) और खतरे के निशान (166 मीटर) से ऊपर बह रहा है.

यूपी के मथुरा जनपद से एक राहत भरी खबर सामने आई है. बीते कई दिनों से लगातार बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर अब घटने लगा है. आज सुबह 6 बजे मथुरा के प्रयाग घाट पर यमुना का जलस्तर 166.12 मीटर दर्ज किया गया. हालांकि यह अभी भी चेतावनी स्तर (165.2 मीटर) और खतरे के निशान (166 मीटर) से ऊपर बह रहा है. जलस्तर में कमी आने से मथुरा के निवासियों और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है.

बता दें कि एक सप्ताह से अधिक समय से यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से मथुरा में चिंता का माहौल था. नदी के किनारे बसी कॉलोनियों और नजदीकी गांवों के लिंक रोड तक पानी पहुंच गया था, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. यमुना के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया था, जिससे प्रशासन भी सतर्क हो गया था. प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, क्योंकि कई निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका बढ़ रही थी.

जलस्तर घटने से सामान्य होने की उम्मीद

यमुना के जलस्तर में कमी शुरू होने से अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है. पानी की वापसी शुरू होने से प्रभावित कॉलोनियों और गांवों के लिंक रोड पर राहत मिलने लगी है. जिला प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. स्थानीय अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है, ताकि प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता मिल सके.

प्रशासन अब भी सतर्क

जलस्तर में भले ही कमी आई है, लेकिन यमुना अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. जिला प्रशासन ने मथुरा वासियों से सतर्क रहने और नदी के किनारे अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की है. प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget