एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh Unlock: लॉकडाउन में छूट के साथ खुल गए मथुरा-वृन्दावन के मंदिर, इन बातों का रखना होगा ध्यान

यूपी में सोमवार से कई जिलों में लॉकडाउन में छूट प्रभावी हो गई. वहीं, मथुरा-वृदावन के मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिये खुल गये. लेकिन, कोवड गाइडलाइंस के लिये सख्त निर्देश जारी किये गये हैं.

मथुरा: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय कमी होने पर राज्य सरकार द्वारा बाजार एवं अन्य व्यापारिक गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद मथुरा जिला के सभी मंदिर मंगलवार से खुलने शुरू हो गये हैं. राज्य सरकार ने मंगलवार से आम बाजारों एवं अन्य व्यापारिक गतिविधियों को पुनः प्रारंभ करने की अनुमति दे दी है.

एक साथ सिर्फ पांच लोग ही कर सकेंगे दर्शन

इन मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर एवं वृन्दावन का विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर भी शामिल है. हालांकि, यहां एक बार में सिर्फ पांच दर्शनार्थियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है. बांके बिहारी मंदिर में लॉकडाउन से पूर्व जारी ऑनलाइन पंजीयन के नियम का भी पालन हो रहा है. वहीं, मथुरा के एक अन्य प्रमुख मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बुधवार से खोले जाने का निर्णय लिया गया है.

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया, ‘‘श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी मंदिर मंगलवार सुबह सात बजे से खुल गए हैं. जो दोपहर 12 बजे तक व सायंकाल साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े छह बजे तक खुले रहेंगे.’’

थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर की व्यवस्था

उन्होंने बताया, ‘‘कोविड दिशानिर्देश के मुताबिक दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं तथा एक साथ केवल पांच श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है.’’ बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया, ‘‘मंदिर आज से खुल गया है, परंतु दर्शन के लिए पंजीकरण आवश्यक है.’’

मंदिर के सामान्य प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया, ‘‘मंदिर में सुबह साढ़े पांच बजे से सुबह सात बजे तक ही दर्शन सुलभ हो सकेगा और शनिवार व रविवार को सरकारी आदेश के मुताबिक मंदिर बंद रहेगा.’’

खुल गया इस्कॉन मंदिर

वृन्दावन के इस्कॉन मंदिर के प्रबंधकों ने बताया, ‘‘मंदिर सुबह नौ बजे से खुल गया है और दोपहर एक बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. सायंकाल में चार से साढ़े छह बजे तक दर्शन का समय रहेगा.’’

वहीं, मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी ने बताया, ‘‘मंदिर में दो बार सुबह और दो बार शाम को विशेष झांकियों के समय ठाकुरजी के दर्शन होंगे. प्रथम झांकी प्रातः सवा आठ से पौने नौ बजे तक व द्वितीय झांकी सुबह सवा दस से 11 बजे तक होगी. सायंकाल की झांकी के लिए शाम पौने पांच से सवा पांच तक और शाम सवा छह से सात बजे तक मंदिर खुलेगा.’’

ये भी पढ़ें.

योगी आदित्यनाथ की अपील- सरकार दे रही है लॉकडाउन के बीच कई छूट, जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'समाज चाहता है कि मैं और बहनजी...', मायावती को लेकर चंद्रशेखर का बड़ा बयान
'समाज चाहता है कि मैं और बहनजी...', मायावती को लेकर चंद्रशेखर का बड़ा बयान
UP Rajya Sabha Chunav Live: अखिलेश यादव के दूसरे सरप्राइज पर बोले रामगोपाल यादव, सपा चीफ का नाम लेकर किया बड़ा दावा
Live: अखिलेश यादव के दूसरे सरप्राइज पर बोले रामगोपाल यादव, सपा चीफ का नाम लेकर किया बड़ा दावा
उत्तराखंड के स्कूलों का कल से बदलेगा समय, जानें क्या है नया शेड्यूल
उत्तराखंड के स्कूलों का कल से बदलेगा समय, जानें क्या है नया शेड्यूल
'आज सच्चा तर्पण....', हाशिम मूसा के मारे जाने पर बोले शुभम के पिता-पत्नी
'आज सच्चा तर्पण....', हाशिम मूसा के मारे जाने पर बोले शुभम के पिता-पत्नी

वीडियोज

UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
'अगर विपक्ष नीतीश कुमार का…', INDIA गठबंधन की बैठक के बीच JDU का बड़ा बयान
'अगर विपक्ष नीतीश कुमार का…', INDIA गठबंधन की बैठक के बीच JDU का बड़ा बयान
ट्रंप को नाम बदलने की बीमारी, AI से न्यू मैक्सिको तक...अब तक क्या-क्या बदला?
ट्रंप को नाम बदलने की बीमारी, AI से न्यू मैक्सिको तक...अब तक क्या-क्या बदला?
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
उमर खालिद-शरजील इमाम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
उमर खालिद-शरजील इमाम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
Embed widget