एक्सप्लोरर

बांके बिहारी मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, दो फर्जी बाउंसर गिरफ्तार

Mathura News: ये लोग वृन्दावन आने वाले श्रद्धालुओं को काफी समय से ठग रहे थे. यही नहीं ये लोग "माधव बाउंसर ग्रुप" के नाम से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे थे. VIP दर्शन कराने का खेल चला रहे थे.

Bouncer Fraud Case: मथुरा में फर्जी बाउंसरों के सहारे वीआईपी दर्शन कराने की शिकायत पर पुलिस ने ऐसे दो बाउंसरों को गिरफ्तार किया है. ये लोग वृन्दावन आने वाले श्रद्धालुओं को काफी समय से ठग रहे थे. यही नहीं ये लोग "माधव बाउंसर ग्रुप" के नाम से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे थे और सीधे श्रद्धालुओं से संपर्क साधने के लिए मोबाइल नंबर भी शेयर कर रहे थे.

पुलिस को शिकायत मिली थी कि पिछले कई दिनों से बाउंसर ग्रुप द्वारा बांके बिहारी मंदिर में VIP दर्शन कराने का खेल चल रहा है. यही नहीं बाकायदा वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे थे. जिनसे श्रद्धालु इनके झांसे में फंस रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने ये कार्रवाई की है.

मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर हुई कार्रवाई

इस ग्रुप की दबंगई जब बांके बिहारी मंदिर में बढ़ गयी तो बांके बिहारी मंदिर कमेटी ने इस फर्जीवाड़े की शिकायत थाना वृंदावन में की थी. जिसमें जांच के बाद पुलिस ने दो युवकों रोहित और लक्की को गिरफ्तार किया है जो स्वयं को बाउंसर बताकर श्रद्धालुओं को गुमराह कर रहे थे. सीओ सिटी ने बताया की मंदिर कमेटी की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर इन दो को गिरफ्तार किया गया है. इनके बारे में अभी और जानकारी की जा रही है कि इसमें कौन कौन और शामिल हैं. जांच में ये भी आया है कि ये लोग श्रद्धालुओं से मोटी रकम भी वसूलते थे.

आस्था के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी

दरअसल मथुरा और वृन्दावन में रोजाना ही बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालू पहुँचते हैं. जिस कारण ज्यादातार मंदिरों में भीड़ रहती है. इसलिए इन बाउंसर ग्रुप ने इस तरह का VIP दर्शन का खेल रचा और लोगों की आस्था के नाम पर उनके साथ ठगी की जा रही थी.

इसके अलावा भी मथुरा-वृन्दावन में अक्सर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की भी खबरें आती रहीं हैं. जिसको लेकर भी स्थानीय पुलिस पर सवाल उठते रहे हैं. अब इस तरह का फर्जी बाउंसर गैंग का पकड़ा जाना कई सवाल खड़े करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
Embed widget