एक्सप्लोरर

Watch: मथुरा में पुलिसकर्मियों की दबंगई, परिक्रमा मार्ग में दो युवकों को पीटा, वीडियो वायरल होने पर दी सफाई

UP News: सपा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सीएम योगी की पुलिस यूपी में दबंगई कर रही है. मथुरा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात दरोगा और सिपाही ने युवकों को बेरहमी से पीटा है, जो शर्मनाक है.

Mathura News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) में खाकी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो पुलिसकर्मियों ने दो लोगों को जमकर पीटा. दरअसल, यह मामला वृंदावन थाना क्षेत्र (Vrindavan Police Station)  के स्थानीय इलाके का है. घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी और दो लोग नजर आ रहे हैं, जिसमें एक पुलिसकर्मी काले कपड़े पहने एक शख्स से बात कर रहा है और फिर उसे भीड़ से दूर खींच रहा है. इसके बाद युवक का दोस्त आता है और पूछता है कि क्या हुआ है? दोनों पुलिसकर्मी एक के बाद एक करके दोनों की पिटाई शुरू कर देते हैं. 

वहीं, दूसरी ओर पूरी घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है और वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सीएम योगी की पुलिस यूपी में दबंगई कर रही है. मथुरा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात दरोगा और सिपाही ने 2 युवकों को बेरहमी से पीटा है, जो शर्मनाक है. अपराधियों पर लगाम लगाने के दावे करने वाली बीजेपी सरकार में पुलिस खुद बेलगाम नजर आ रही है. इसके अलावा पार्टी ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि कैसे पुलिसवाले दबंगई करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं जब दूसरा युवक पूछता है कि किस बात पर मार रहे हो सर? तो पुलिसकर्मी बिना कोई जवाब देते हुए युवक को जमकर पीटना शुरू कर देता है. साथ ही युवक भी वीडियो में दरोगा का कॉलर पकड़ते हुए नजर आ रहा है. जब एक अन्य व्यक्ति ने पुलिस के प्रोटोकॉल पर सवाल उठाए तो पुलिस ने उसे भी लताड़ना शुरू कर दिया. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
वहीं वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस द्वारा बेरहमी से थप्पड़ मारने के बाद एक व्यक्ति जमीन पर गिर गया. पुलिसकर्मियों की हरकत के बाद आस-पास के लोग वहीं इकठ्ठे हो गए और पुलिस से पूछताछ करने लगे. वहां मौजूद लोग पुलिसकर्मियों को दूर हटाने लगे और युवक भी पुलिसकर्मी पर भड़कते हुए नजर आ रहा है और लगातार पूछ रहा है हमें किस बात पर मारा जा रहा है. घटना का यह वीडियो मथुरा का बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

इसके अलावा मथुरा पुलिस ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पानीघाट चौराहे पर लगी थी और ड्यूटी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग आकर बैरियर से बाइक निकालने लगे, पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो तीनों लोग पुलिसकर्मियों पर धक्का-मुक्की और मारपीट करने के लिए आमादा हो गए. इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिसकर्मियों के व्यवहार और आचरण की भी विभागीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

Irfan Solanki News: सपा विधायक इरफान सोलंकी पर तय नहीं हो पाए आरोप, कहा- 'ऊपर वाले के फैसले पर है भरोसा' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget