एक्सप्लोरर

Irfan Solanki News: इरफान सोलंकी पर तय नहीं हो पाए आरोप, सपा विधायक ने कहा- 'ऊपर वाले के फैसले पर है भरोसा'

Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं. अब तक 17 मामले दर्ज हैं जबकि गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए उनकी जमीन जब्त की गई है.

Irfan Solanki News: सपा विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) को शनिवार को कानपुर (Kanpur) कोर्ट में पेश किया गया. इरफान सोलंकी को एडीजे और एसीएमएम कोर्ट में पेश किया गया. इरफान सोलंकी की पेशी आगजनी और आधार कार्ड वाले मामले में हुई है. इरफान सोलंकी के खिलाफ आरोप तय नहीं हो पाए जिसकी वजह एक अन्य आरोपी का डिस्चार्ज फाइल (Discharge File) है. कोर्ट में पेशी के दौरान सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा- "सबसे बड़ा फैसला ऊपर वाला करता है, उसके फैसले पर भरोसा हैं." इसके साथ ही सपा नेता इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी ने कहा कि हमें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है.

 इरफान सोलंकी के वकील गौरव दीक्षित ने बताया कि दो मामलों में पेशी हुई है. आगजनी वाले मामले में एडीजे 11 में सह आरोपी शौकत अली के द्वारा डिस्चार्ज एप्लीकेशन मूव करी गई. उसके डिस्पोजल की डेट 6 तारीख तय हुई है. वहीं आधार कार्ड वाले मामले में ACMM 3 में एक सह-आरोपी द्वारा डिस्चार्ज फाइल किया गया जब तक उसका निस्तारण नहीं होगा तब तक चार्ज फ्रेम नहीं हो सकते. इसमें सह-आरोपी नूरी शौकत अशरफ अली द्वारा डिस्चार्ज लगाया गया है. वहीं नूरी शौकत अशरफ अली और इशरत के वकील द्वारा डाली गई एप्लिकेशन पर 6 मार्च को सुनवाई होगी. आधार कार्ड मामले में अब 17 मार्च को सुनवाई होनी है. बता दें कि फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने के मामले में इरफान सोलंकी को जमानत नहीं मिल पाई है जबकि बाकी आरोपियों को जमानत मिल गई है.

इरफान सोलंकी के खिलाफ कई मामले दर्ज, गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
वहीं पेशी पर आए इरफान के भाई रिजवान सोलंकी ने एबीपी गंगा से कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. बता दें कि भूमाफिया घोषित किए इरफान सोलंकी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. इनमें विवादित जमीन पर बनी झोपड़ी में आग लगाने, फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने, रंगदारी मांगने, पुलिस से अभद्रता करने का मामला शामिल है. इरफान सोलंकी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें -

Gorakhpur News: होली करीब आते ही मिठाई की दुकानों पर बढ़ने लगी मिलावटखोरी, फूड विभाग कर रहा ताबड़तोड़ छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget