एक्सप्लोरर

Mathura Corona News: मथुरा में मिले दो कोरोना संक्रमित, अब मंदिरों को लेकर जारी हुई ये गाइडलाइन

मथुरा में दो कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सभी मंदिरों के प्रबंधकों को हिदायत दी है. जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सोमवार को जिले के सभी मंदिर प्रबंधकों को निर्देश दिया है.

UP Corona Update: मथुरा (Mathura) में दो कोरोना (Corona) संक्रमितों के मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सभी मंदिरों के प्रबंधकों को हिदायत दी है. जिसमें कहा गया है कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सावधानी बरतें और दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराएं. गाजियाबाद (Ghaziabad) में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर मथुरा लौटी 33 वर्षीय एक महिला और उसका सात वर्षीय बेटा के कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग पुनः सक्रिय हो गया है. जानकारी मिलते ही दोनों का क्वारंटाइन में कर उपचार शुरु कर दिया गया है.

जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
कोविड सेल प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने सोमवार को बताया कि मथुरा का एक परिवार निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गाजियाबाद गया था. वहां पर महिला और उसके बेटे की कोरोना जांच की गई. निजी लैब से कराई गई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मथुरा में स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को पृथकवास में कर दिया है. जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सोमवार को जिले के सभी मंदिर प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि वे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सावधानी बरतें.

Gold-Silver Price Today: दिल्ली-यूपी में आज सोने-चांदी की कीमत में आई तेजी या घटे दाम? जानिए गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट

कितने मिले नए कोरोना मरीज
उन्होंने कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा आ रहे हैं. विशेषकर सप्ताहांत में इनकी संख्या हजारों तक पहुंच जाती है. ऐसे में कोविड-19 के सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन किया जाए और श्रद्धालुओं से भी कराया जाए. जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिरों में साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन का काम भी नियमित रूप से किया जाए. उल्लेखनीय है कि राज्य में रविवार को 213 लोग संक्रमित पाए गए. जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 1199 है. सबसे अधिक 98 संक्रमित रविवार को गौतमबुद्ध नगर में पाए गए और गाजियाबाद में 56 मरीज मिले. आगरा में 15 और लखनऊ में 10 संक्रमित पाए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

Lucknow News: महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, मेदांता अस्पताल में भर्ती, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget