एक्सप्लोरर

'नया भारत धमकियों को बर्दाश्त नहीं करता...', वृंदावन के इस संत ने किया PM मोदी के बयान का समर्थन

UP News: श्री राम कृष्ण इंटरनेशनल के अध्यक्ष स्वामी महेंद्र दास महाराज ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि, नया भारत धमकियों को बर्दाश्त नहीं करता, बल्कि मुंहतोड़ जवाब देता है.

मथुरा के वृंदावन स्थित श्री राम कृष्ण इंटरनेशनल के अध्यक्ष स्वामी महेंद्र दास महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान, ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता,’ का समर्थन किया है. स्वामी महेंद्र दास महाराज ने कहा, यह बयान देश की भावनाओं को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि नया भारत धमकियों को बर्दाश्त नहीं करता, बल्कि मुंहतोड़ जवाब देता है. इस विचार के साथ पूरा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है.

श्री राम कृष्ण इंटरनेशनल के अध्यक्ष स्वामी महेंद्र दास महाराज ने कहा कि यह नया भारत है, जो चुनौतियों को बर्दाश्त नहीं करता, बल्कि परमाणु हमले, बमबारी या घुसपैठ की धमकियों का मुंहतोड़ जवाब देता है, चाहे वह कोई भी देश हो. भारत की युवा शक्ति को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि हर युवा अपने आप में एक आर्मी है. साधु-संत भी पीएम मोदी के साथ मजबूती से खड़े  हैं.

राहुल गांधी पर साधा निशाना

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल न होने पर उन्होंने इसे संकीर्ण मानसिकता का परिचय बताया है. उन्होंने कहा कि देश की आजादी सभी नागरिकों के लिए है, चाहे उनमें वैचारिक मतभेद हों.

महेंद्र दास ने कहा कि, 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व देश की एकता का प्रतीक है और राष्ट्र के मुद्दों पर सभी को एकजुट होकर भाग लेना चाहिए, भले ही पार्टी की विचारधारा अलग हो. मगर राहुल गांधी ने अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है.

सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल मामले पर दी प्रतिक्रिया

सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल की ओर से सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ किए जाने पर उन्होंने तर्क दिया कि यदि पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की, तो उन्होंने इसमें कोई गलती नहीं की है. विधायक के रूप में चुने जाने के बाद वह सदन का हिस्सा हैं, और यदि मुख्यमंत्री अच्छा कार्य कर रहे हैं, तो उनकी तारीफ करने में कोई हर्ज नहीं है.

सपा प्रवक्ता के बयान की निंदा की

स्वामी महेंद्र दास महाराज ने सपा प्रवक्ता के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें राम मंदिर के अध्यक्ष को लेकर विवादित टिप्पणी की गई. उन्होंने इसे सपा की इस्लामिक विचारधारा और वोटबैंक की राजनीति का हिस्सा बताते हुए संतों पर आरोप लगाने को अनुचित ठहराया. साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के समय में ही कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें सपा कार्यकर्ताओं और प्रशासन की भूमिका थी.

जन्माष्टमी की दी देशवासियों को शुभकामनाएं

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उन्होंने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और भगवान श्री कृष्ण को लीला पुरुषोत्तम बताते हुए कहा कि समाज में प्रेम, सद्भाव और भक्ति का प्रसार उनकी देन है. उन्होंने बताया कि वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर और जानकी वल्लभ मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव अत्यंत दिव्य और भव्य रूप से मनाया जा रहा है, साथ ही मथुरा, कृष्ण की जन्मभूमि, में भी यह पर्व भव्यता के साथ मनाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि देशभर के मंदिरों में रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जिसमें पंचामृत और पुष्पों से दिव्य अभिषेक और भोग अर्पित किया जाता है. उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण भाव के भूखे हैं, और भक्ति के साथ उनकी पूजा-अर्चना सर्वोपरि है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget