एक्सप्लोरर

मथुरा में जन्माष्टमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीएम योगी भी समारोह में होंगे शामिल

Krishna Janmashtami 2025: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज हो गई है. आज सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस समारोह में हिस्सा लेंगे, जिसके देखते हुए प्रशासन ने खास तैयारी की है.

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और हर तरफ सैन्य छावनी जैसा दृश्य देखने को मिल रहा है. इस अवसर पर यहां आने वाले लाखों भक्तों की सुरक्षा के लिए शहर को चार जोन और 18 सेक्टरों में बांटकर पांच हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को तैनात किया है. 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा में जन्माष्टमी समारोह में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री श्री कृष्ण जन्मस्थान में पूजा-अर्चना करेंगे और परिसर में एक पौधा भी रोपेंगे. 

योगी आदित्यनाथ बाद में पांचजन्य सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में मथुरा के लिए विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. वह संतों का सम्मान भी करेंगे और गोवर्धन पर्वत पर एक वृत्तचित्र भी देखेंगे.

भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक

अधिकारियों का कहना है कि मथुरा की तरह ही वृन्दावन एवं अन्य तीर्थस्थलों पर भी भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. तीन दिन के श्रीकृष्णोत्सव के आयोजन के मद्देनजर सभी प्रकार के भारी वाहनों का तो प्रवेश निषेध कर दिया गया है. इस बीच श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ओर जाने वाले मार्गों पर पदयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दुपहिया, तिपहिया तथा चौपहिया आदि सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है.

हर मार्ग पर जगह-जगह पर अवरोधक लगा दिए गए हैं जहां तैनात पुलिस एवं पीएसी के जवान किसी भी अवांछित व्यक्ति के प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए सजग दिख रहे हैं. श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जाने के लिए मुख्य द्वार के स्थान पर उत्तरी द्वार (गोविंद नगर वाला) प्रयोग किया जा रहा है और निकासी के लिए मुख्य द्वार प्रयोग किया जा रहा है. 

इन उपकरणों को मंदिर में नहीं ले जा सकेंगे

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मोबाइल फोन, की-रिंग, रिस्ट वाच, आदि कोई भी इलैक्ट्रानिक डिवाइस ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. जिला प्रशासन ने परिसर में जूते-चप्पल, बैग, बीड़ी-माचिस, लाइटर, छाता जैसी किसी भी वस्तु को ले जाने पर रोक लगाई है. 

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘ब्रजधाम डाट को डाट इन’ नाम से एक वेबसाइट भी चालू की जिसे उन्हें मथुरा आने पर मंदिरों, रास्तों, प्रतिबंधों आदि के बारे में तमाम सूचनाएं उपलब्ध हो जाएंगी और वे रास्ते खोजने में भी उसकी सहायता ले सकते हैं.

कृष्णोत्सव-2025 की शुरुआत प्रात: श्रीकृष्ण जन्मस्थान से शोभायात्रा के साथ हुई जिसमें तीन-चार सौ लोक कलाकार अपनी-अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते चल रहे थे। यह शोभायात्रा जन्मस्थान के मुख्य द्वार से प्रारम्भ होकर डीग गेट, रूपम सिनेमा तिराहा, गोविंद नगर थाना, महाविद्या कालोनी एवं पोतरा कुण्ड होती हुई पुन: मुख्य द्वार पर ही आकर संपन्न हुई. इस उत्सव के मद्देनजर रेल परिवहन, सड़क परिवहन से यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
UP Politics: यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी
यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget