एक्सप्लोरर

Mathura: वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को जबरन चंदन-टीका लगाने पर रोक

शैलेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि ऐसा करने से मंदिर की व्यवस्था भंग होती है और प्रतिष्ठा को भी आघात पहुंचता है. ऐसे में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु स्वयं को असहज स्थिति में पाते हैं.

Mathura News: उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृन्दावन शहर में स्थित बांके बिहारी मंदिर की प्रशासनिक अधिकारी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के माथे पर जबरन टीका या चंदन लगाए जाने पर रोक लगा दी है. ऐसा करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. मंदिर के राजभोग के सेवायत शैलेंद्र नाथ गोस्वामी ने प्रशासनिक अधिकारी सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) अर्चना सिंह से शिकायत की थी कि कई गोस्वामी जिनकी उस दिन सेवा भी नहीं होती वे मंदिर में बैठ जाते हैं और वहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के माथे पर चंदन या टीका लगाकर उनसे दान-दक्षिणा मांगते हैं.

शैलेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि ऐसा करने से मंदिर की व्यवस्था भंग होती है और प्रतिष्ठा को भी आघात पहुंचता है. ऐसे में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु स्वयं को असहज स्थिति में पाते हैं और मंदिर के प्रति उनके मन में गलत छवि उभरती है. उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व मंदिर प्रशासक द्वारा ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए 16 मार्च 2017 में भी एक आदेश पारित किया था.

चबूतरे पर बैठने वाले लोगों को भी हटाए जाने को कहा गया

गोस्वामी ने बताया कि मंदिर प्रशासक न्यायाधीश ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उक्त आदेश का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही मंदिर परिसर में चबूतरे आदि पर अवैध कब्जा करने वाले और वहां बैठने वाले लोगों को भी हटाए जाने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: प्रियंका गांधी आज महोबा में भरेंगी हुंकार, यूपी कांग्रेस का दावा- पीएम मोदी की जनसभा से ज्यादा जुटेगी भीड़

UP Clerk Recruitment 2021: यूपी के गैर सरकारी एडेड सेकेंडरी कॉलेजों में क्लर्क भर्ती प्रक्रिया में किया गया संशोधन, जानिए डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा'अंकल', भड़की सपा बोली- बच्चे, दूध के दांत...
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा'अंकल', भड़की सपा बोली- बच्चे, दूध के दांत...
बदरीनाथ धाम में मेजर और होमगार्ड की भिड़ंत, सेना के 15 जवानों पर केस दर्ज
बदरीनाथ धाम में मेजर और होमगार्ड की भिड़ंत, सेना के 15 जवानों पर केस दर्ज
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget