एक्सप्लोरर

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का नहीं थम रहा विरोध, अब मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने क्या कहा?

Banke Bihari Corridor: बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर जारी विरोध के बीच मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने अपने ठाकुर श्री बांके बिहारी जी को लेकर परिवार सहित यहां से पलायन करने की बात कही है.

Banke Bihari Mandir: उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर जो करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, वह इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं. बांके बिहारी मंदिर पर सरकार द्वारा बनाए जा रहे ट्रस्ट को लेकर मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने अधिकारियों से दो टूक शब्दों में कहा कि अगर आप यहां पर ट्रस्ट का निर्माण करते हैं तो वह अपने ठाकुर श्री बांके बिहारी जी को लेकर परिवार सहित यहां से पलायन करेंगे.

आपको बता दें कि वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी जी मंदिर पर कॉरिडोर बनाने की बात पिछले कई सालों से चल रही है लेकिन अब सरकार की तरफ से कॉरिडोर बनाने के लिए की बात लगभग तय मानी जा रही है. विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट से भी हरी झंडी मिलने के बाद यह इसकी चर्चा जोरों पर है.

कॉरिडोर का हो रहा विरोध
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बिहारी जी के मंदिर के 500 करोड रुपए से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा और यह जमीन ठाकुर जी के नाम ही रहेगी. इसके बाद से ही सेवायत गोस्वामियों ने कॉरिडोर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और सेवायत गोस्वामी नए-नए तरीके से कभी बांके बिहारी मंदिर के गेट पर हवन कर कर, कभी मंदिर के गेट पर थाली बजाकर तो कभी सेवायद गोस्वामियों की महिलाएं भी इस कॉरिडोर के खिलाफ प्रदर्शन करने में पीछे नहीं रही है. प्रशासन की तरफ से भी उच्च अधिकारियों द्वारा भी सेवायत गोस्वामियों से लगातार बैठक की जा रही है.

ठाकुर जी को वृंदावन से दूसरी जगह पलायन की धमकी
विगत दिनों मथुरा के जिलाधिकारी, एसपी और मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के बी सी गोस्वामियों से बात करने वृंदावन पहुंचे तो सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई और उनके ऊपर जबरदस्ती मंदिर ट्रस्ट बनाया गया तो वह अपने ठाकुर जी को लेकर वृंदावन से कहीं दूसरी जगह पलायन कर जाएंगे.

सेवायत गोस्वामियों ने कहा कि जहां पर भी हमें जिस प्रदेश में भी जगह मिलेगी हम वहां पर बिहारी जी की स्थापना करेंगे, जिस तरह से 1864 में यहां पर बिहारी जी को स्थापित किया गया था. उसी तरह से हम अपने बिहारी जी को अपने साथ ले जाकर अपने परिवारों के साथ यहां से  पलायन करेंगे, जहां भी सुरक्षित जगह में मिलेगी हम वहां पर एक बार फिर नए तरीके से ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के मंदिर की स्थापना करेंगे.

1864 में वृंदावन में किया गया था स्थापित
श्री बांके बिहारी जी के बारे में मान्यता है कि श्री बांके बिहारी जी को औरंगजेब के हमले से बचने के लिए निधिवन से करौली और फिर राजस्थान के भरतपुर ले जाया गया था, भरतपुर ले जाने के बाद बांके बिहारी कुछ अन्य स्थानों पर भी विराजमान रहे और अपने भक्तों को दर्शन दिए. 1864 में से पहले बिहारी जी अलग-अलग लगभग सात जगह विराजे थे, बिहारी जी को वृंदावन में 1864 में स्थापित किया गया था.

ये भी पढ़ें: फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे थे भदोही के BSA? जांच के आदेश, अधिकारी बोले- बेबुनियाद आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget