एक्सप्लोरर

Banke Bihari Corridor: बांके बिहारी कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं को होगी सुगमता, सीएम योगी ने बताया क्यों है जरूरी?

Mathura News: बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बांके बिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालु सुगमता से अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे. साथ ही सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा.

Banke Bihari Corridor: उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन स्थिति श्री बांके बिहारी मंदिर हिंदुओं की अपार आस्था का प्रतीक है, यहां हर रोज दूर-दराज से बड़ी तादाद में श्रद्धालु अपने आराध्य का दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. बीते कुछ दिनों से बांके बिहारी मंदिर आस्था की वजह से नहीं, बल्कि प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर सुर्खियों में है. कॉरिडोर निर्माण को लेकर सरकार और मंदिर प्रशासन आमने-सामने नजर आ रहे हैं. बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण पर छिड़े संग्राम पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के बनने से भक्त अपने आराध्य के सहज, सुरक्षित और गरिमामय दर्शन कर सकेंगे. साथ ही सेवायतों के अधिकार अक्षुण्ण रहेंगे, योगी सरकार केवल बाहरी विकास करेगी. बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर से ब्रज भूमि में विकास होगा, श्रद्धा और संरचना का संगम होगा.

कॉरिडोर बनने से होंगे सुगम दर्शन- सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण से श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिलेंगे, पहले अक्सर भगदड़ की घटनाएं होती थीं लेकिन कॉरिडोर निर्माण से असुविधा खत्म होगी. सीएम ने स्पष्ट किया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद कॉरिडोर परियोजना को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है, और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार मंदिर के आसपास 5 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करेगी.

सीएम ने कहा कि विस्थापित होने वाले लोगों को दुकान के बदले दुकान और मकान के बदले मुआवजे का प्रावधान सरकार करेगी. बांके बिहारी मंदिर में 1939 से सिविल कोर्ट का रिसीवर नियुक्त किया गया है इसके बाद आए दिन मंदिर क्षेत्र में अव्यवस्था रहती है.  कॉरिडोर के निर्माण से श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.

कॉरिडोर में होंगी ये व्यवस्थाएं
सीएम योगी ने कहा कि कॉरिडोर में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, विश्राम स्थल, स्वच्छ शौचालय, चिकित्सा केंद्र, लॉकर आदि की सुविधाएं रहेंगी. साथ ही कॉरिडोर निर्माण से पर्यटकों की संख्या में चार गुना तक वृद्धि की संभावना है. कॉरिडोर के निर्माण से पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को तेजी मिलेगी और दुकानदारों की कमाई बढ़ेगी. कॉरिडोर निर्माण पर सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया कि गोस्वामी समाज की परंपरा, अधिकार व सेवाएं पूर्ववत रहेंगी, कोई हस्तक्षेप नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: महोबा में बकरीद की रात गौवंश का सिर मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget