एक्सप्लोरर

Congress Protest: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Congress Protest: शुक्रवार को कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन किया. कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने बड़ा बयान दिया है.

Congress Protest: शुक्रवार को कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन किया. कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने बड़ा बयान दिया है. बता दें कि आज दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया. राहुल गांधी ने इस प्रदर्शन की अगुवाई की और कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन से राष्ट्रपति भवन के लिए मार्च निकाला. हालांकि, पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया.

मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, 'मैं महंगाई को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी. हमारी सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह तय करेंगे कि क्या करना है. वे (कांग्रेस) संसद को चलने नहीं दे रहे हैं.'

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुईं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकालने से रोके जाने के बाद सड़क पर धरने पर बैठ गईं. हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने लगाए आरोप

हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि देश की जनता महंगाई से तड़प रही है, लेकिन सरकार में बैठे लोगों को महंगाई नजर नहीं आ रही है. कांग्रेस के अनुसार, संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक कांग्रेस सांसदों के मार्च से जुड़े कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए तो कांग्रेस मुख्यालय से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने और घेराव करने से संबंधित कार्यक्रम के लिए प्रियंका गांधी ‘24 अकबर रोड’ पहुंचीं.

काले रंग की सलवार-कमीज ओर दुपट्टा पहने प्रियंका पार्टी मुख्यालय के सामने पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधक को लांघकर दूसरी तरफ पहुंचीं और सड़क पर धरने पर बैठ गईं. इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘प्रियंका गांधी जिंदाबाद’ और ‘मोदी जब-जब डरता है, पुलिस को आगे करता है’ के नारे लगाए. बाद में पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में ले लिया. प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता गैस सिलेंडर लेकर प्रधानमंत्री आवास की तरफ जाना चाहते थे.

कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

कांग्रेस की ओर से जारी एक वीडियो के अनुसार, प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘पुलिस को लगता है कि विपक्ष को ये दबा सकते हैं. इन्हें लगता है कि हम दबाव में आकर और समझौता करके बस में बैठ जाएंगे. हम ऐसा क्यों करें?’’

ये भी पढ़ें-

Uttarakhand Transfer Row: यूपी के बाद उत्तराखंड में ट्रांसफर में हुई गड़बड़ी, मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी, कार्रवाई के निर्देश

UP B.Ed Result 2022: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज की रागिनी ने किया टॉप, दूसरे और तीसरे स्थान पर भी इसी जिले ने जमाया कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget