एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: मथुरा से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर ने हेमा मालिनी को दी चुनौती, कहा- 'ये चुनाव प्रवासी और ब्रजवासी के बीच'

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी की मथुरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर ने कहा कि इस बार का चुनाव प्रवासी और बृजवासी के बीच होगा. मैं यहां के लोगों के बीच का ही बालक हूं.

Mathura Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने मुकेश धनगर को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से बीजेपी की और से दो बार की सांसद रहीं हेमा मालिनी से उनका मुक़ाबला होगा. कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद मुकेश काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने कहा कि इस बार मथुरा में प्रवासी और बृजवासियों के बीच मुक़ाबला होगा. 

कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश धनगर ने कहा, "ये चुनाव प्रवासी और ब्रजवासी के बीच होगा. यहां जब भी चुनाव आते हैं तो नेता यमुना की बात करते हैं. मैं किसान मजदूर का बेटा हूं..मैं आप सब के सामने कल जब यमुना जी पूजन होगा तो मैं दृढ़ संकल्प लूंगा और अगर बृजवासियों ने मेरा साथ दिया तो मैं तब यमुना के घाट से नहीं हटूँगा जब तक उस यमुना के लिए सरकार कोई काम नहीं करेगी." 

टिकट मिलने के बाद क्या बोले कांग्रेस उम्मीदवार
मुकेश धनगर ने कहा, "मैं तो बृजवासियों के बीच का बालक हूं..मुझे तो रात को 12 बजे भी बुलाओगे तो मैं बाइक उठाकर चल दूंगा. ऐसा नहीं है कि सांसदों हो गए तो उनसे मिलने के लिए पहले उनके तमाम भाई-भतीजों से मिलना पड़ेगा. मैं तो किसान और मजदूर का बेटा हूं और एक कार्यकर्ता हूं. 

उन्होंने कहा कि मेरा किसी से कोई मुकाबला नहीं है. मैं तो आम लोगों के बीच का भाई हूं. जब देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैं 18 घंटे काम करता हूं तो मैं 23 घंटे काम करने की अपने अंदर ताकत रखता हूं. 

कांग्रेस ने बुधवार को यूपी की दो मथुरा और सीतापुर से प्रत्याशी घोषित किए हैं. कांग्रेस ने सीतापुर में प्रत्याशी बदलते हुए राकेश राठौर को उम्मीदवार बनाया है. तो वहीं मथुरा सीट से मुकेश धनगर को उम्मीदवार घोषित किया है. इससे पहले इस सीट से बॉक्सर विजेंदर को चुनाव लड़ाने की तैयारी थी, लेकिन बुधवार को विजेंदर बीजेपी में शामिल हो गए. 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन है. इस गठबंधन के तहत कांग्रेस यूपी की 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी का समर्थन करेगी. कांग्रेस के हिस्से में रायबरेली और अमेठी सीट भी आई है, लेकिन कांग्रेस ने अब तक इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है. 

UP Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव में बीजेपी के मिशन 80 को फेल करने के लिए अखिलेश यादव ने बनाया प्लान, इन्हें दी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget