एक्सप्लोरर

जवाहरबाग कांड: CBI की बड़ी लापरवाही, तत्कालीन एसपी सिटी और एसओ के तीन हत्यारे रिहा

जवाहरबाग कांड: CBI की बड़ी लापरवाही, तत्कालीन एसपी सिटी और एसओ के तीन हत्यारों को मथुरा जिला अदालत ने रिहा कर दिया है। सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल न किए जाने की वजह से उन्हें रिहा कर दिया गया है।

मथुरा, एबीपी गंगा। मथुरा के बहुचर्चित जवाहरबाग कांड में सीबीआई की बड़ी लापरवाही सामने आई है। तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और फरह थानाध्यक्ष संतोष यादव की हत्या के तीन आरोपियों को जमानत मिल गई है। लंबे समय के बाद भी सीबीआई द्वारा आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल न किए जाने की वजह से उन्हें जमानत मिली है। बुधवार को मथुरा जिला अदालत ने आरोपी राजेश, रामधनी, राधेश्याम को रिहा करने का आदेश सुना दिया। जिसके बाद से सीबीआई के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बता दें कि 2 जून, 2016 को मथुरा के जवाहर बाग में एसपी सिटी ,थानाध्यक्ष फरह सहित 28 लोगों की मौत हुई थी। अवैध कब्जाधारियों पर एसपी सिटी और थानाध्यक्ष की हत्या का आरोप था। रामवृक्ष यादव नाम के शख्स ने सैकड़ों समर्थकों के साथ 300 एकड़ जमीन पर कब्जा किया था। इस मामले में आरोपी तीन लोगों की जेल में मौत हो चुकी है, जबकि दो दर्जन लोगों के रिहाई के आदेश सुनाए जा चुके हैं।

गौरतलब है कि जिन तीन लोगों को बुधावर को जमानत मिली है, उसमें राजेश और रामधनी बस्ती जिले के रहने वाले हैं, जबकि राधे श्याम रसूलाबाद का निवासी है। ये सभी 2016 से जेल में बंदे थे। करीब एक महीने पहले हाईकोर्ट से जमानत संबंधी आदेश सुनाया गया था, जिसके आधार पर एडीजे- 6 प्रभारी न्यायालय ने तीनों को जमानत दे दी है। बचाव पक्ष के वकील एलके गौतम ने बताया कि कि हत्याकांड में अभी तक करीब दो दर्जन आरोपी रिहा हो चुके हैं।

वहीं, इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव जिंदा है या मर चुका है। अब तक सीबीआई इसका भी पता नहीं लगा सकी है। रामवृक्ष यादव के खिलाफ कोर्ट का वारंट जारी है। तहसील मारपीट प्रकरण में कोर्ट में उनका नाम सुनाई देता है, लेकिन सीबीआई ने अधिकृत रूप से रामवृक्ष के बारे में अभी तक कोर्ट को कुछ नहीं बताया है। रामवृक्ष यादव का करीब एक दर्जन मुकदमों में नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें:

अयोध्या मामले पर मानेंगे सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कयामत तक रहेगी मस्जिद: अरशद मदनी बसपा सुप्रीमो ने 2022 के लिये कमर कसी, चुनावी समर के लिये बनाई ये रणनीति लखनऊ में इस वक्त खूब हो रही है अफगानी शेर खान की चर्चा, लंबाई देखकर हर कोई है हैरान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget