एक्सप्लोरर

Mussoorie News: नोटिस को अनदेखा करना पड़ा भारी, मसूरी-टिहरी बस स्टैंड पर तीन अवैध दुकानें और एक मकान सील

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस के सहयोग से मसूरी में पिछले दिनों हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है.

Massoorie. मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा मसूरी में हो रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसको लेकर अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मसूरी टिहरी बस स्टैंड पर 3 अवैध रूप से बने भवनों और एक दुकान को सील किया गया. भट्टा गांव औरं बार्लोगंज में भी एक-एक भवन को सील किया है. 

कई मकान व दुकान सील

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस के सहयोग से मसूरी में पिछले दिनों हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है. जिसके तहत मसूरी टिहरी बस अड्डे वुड स्टाक रोड पर नसीम अहमद का दो मंजिला मकान और एक दुकान सीज़ की गई है. सतवीर सिंह का दो मंजिला मकान सील किया गया है. वहीं खेम सिंह खरोला का तीन मंजिल मकान भी सील किया गया है. इसके अलावा मसूरी भट्टा गांव में नंदू के द्वारा किए गए अवैध निर्माण सीज किया गया है. वहीं मसूरी बार्लोगंज में पदम सिंह राणा के द्वारा बनाए गए भवन को भी सीज कर दिया गया है.

Uttarakhand: PFI Ban पर CM Dhami का बयान, उत्तराखंड में भी इन संगठनों पर होगी कार्रवाई

पहले दिया गया था नोटिस

अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता ने बताया कि मसूरी में पूर्व में अवैध रूप से बन रहे कई भवनों को नोटिस देकर काम रोकने के निर्देश दिए गए थे, परंतु नोटिस के बाद भी काम लगातार जारी रहा. जिसके बाद मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के ज्वाइंट सेक्रेट्री एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल के निर्देशों के बाद सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मसूरी में पांच बड़े मकानों की सीलिंग की गई है और जल्द मसूरी में बड़े अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानी है. उन्होंने कहा कि मसूरी में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिसको लेकर पूर्व में भी लोगों से आग्रह किया गया है कि और जो भी निर्माण कराए उससे पहले प्राधिकरण की अनुमति और नक्शा पास करा लें. जिससे कि उन्हें निर्माण करने में कोई दिक्कत ना हो.

आपको बता दें कि मसूरी टिहरी बस स्टैंड के पास अवैध तरीके से ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में निर्माण किया जा रहा है, जिसको लेकर लगातार लोक शिकायत कर रहे थे. वही निर्माण पूरा होने के बाद अब मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की आंखें खुली है, जिसके बाद कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि अभी भी कई अवैध निर्माण मसूरी टिहरी बस स्टैंड पर है, जिस पर कार्रवाई होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें

Ankita Bhandari Murder Case Update: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले CM पुष्कर सिंह धामी, दिया हर संभव मदद का भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget