एक्सप्लोरर

Varanasi Fire: वाराणसी के टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी ने कराया भारी नुकसान

Varanasi News: वाराणसी के चौक स्थित टेंट गोदाम में पटाखे की चिंगारी से भीषण आग लगने की वजह से भारी नुकसान हुआ है. आग पर दमकल की 8 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया.

Varanasi Fire News: प्रकाश उत्सव दीपावली के बाद देशभर में पटाखों से होने वाली दुर्घटनाएं लोगों की मुश्किलों को बढ़ा देती हैं. इसी कड़ी में वाराणसी के चौक स्थित टेंट गोदाम में भीषण आग लगने की वजह से सभी सामान जलकर राख हो गए और भारी नुकसान हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार पूर्वांचल के सबसे बड़े टेंट गोदाम में देर रात तकरीबन 2:30 से 3:00 के बीच में पटाखे की चिंगारी ने टेंट गोदाम के सामानों को चपेट में ले लिया. जहां रखे गए टेंट के सामान पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो गए.

दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू  

स्थानीय लोगों की जानकारी के अनुसार वाराणसी के चौक क्षेत्र में लल्लू जी एंड संस टेंट हाउस स्थित है. जहां लोगों के प्रमुख आयोजन से जुड़े आवश्यक सामान रखे गए थे और इन्हें वाराणसी के साथ-साथ दूसरे जिलों में भी ऑर्डर मिलने पर भेजा जाता था. जिसके मालिक सुबोध अग्रवाल हैं. दीपावली पर रात से ही शहर में आतिशबाजी का दौर जारी रहा. 

पटाखे की चिंगारी से लगी आग

इसी बीच रात तकरीबन 2:30 से 3:00 के बीच में किसी पटाखे की चिंगारी टेंट गोदाम तक पहुंचती है. कुछ समय में यह चिंगारी आग का भयावह रूप ले लेती है. देखते ही देखते गोदाम में रखे रजाई गद्दे कपड़े टेंट हाउस और टेंट के अन्य सामान आग की चपेट में आ गए और पूरी तरह जलकर राख हो जाते हैं. स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर निकटतम प्रशासन चेतगंज थाना और दमकल की टीम को घटना की जानकारी दी गई. जिसके बाद 8 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने के प्रयास में जुट गई. 

गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख

काफी मशक्कत के बाद चेतगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया. इसके अलावा घटना स्थल से काफी देर तक धुआं भी उठता रहा. अभी तक सूचना मिलने तक किसी भी व्यक्ति के हताहत न होने की जानकारी मिली है, लेकिन सारा सामान जलने की वजह से भारी आर्थिक क्षति बताई जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Mathura Fire Case: मथुरा अग्निकांड पर जांच के आदेश, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget