एक्सप्लोरर

लाखों दीयों की रोशनी से आज जगमग होगी अयोध्या, 400 KM दूर एटा के कई गांवों में आज भी छाया है अंधियारा, पढ़ें ये रिपोर्ट

एक तरफ जहां अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है तो वहीं, रामनगरी से 400 किमी दूर एटा के कई गांवों में आज भी अंधियारा छाया हुआ है. 7 दशकों से गांव के लोगों ने बिजली नहीं देखी है.

रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में आज लाखों दीप जलाकर दीपोत्सव (Deepotsav 2021) मनाया जाएगा, लेकिन 400 किमी दूर एटा (Etah) जिले के सैकड़ों गांवों के लोग आज भी अंधियारे में जी रहे हैं. इस बार भी एटा के 128 छोटे-छोटे गावों के लोगों की दिवाली काली रहेगी. देश की आजादी के सात दशक बाद भी ये गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं. यहां रहने वाले लोगों ने गांव में आज तक बिजली नहीं देखी है. बिजली का एक बल्ब भी यहां नहीं जला है.

128 गांवों को नहीं हुआ विद्युतीकरण
मामला एटा के तहसील व ब्लॉक अलीगंज के ग्राम पंचायत राजा का रामपुर देहात से लगे छोटे से गांव नगला तुलई का है. यहां आज भी लोग जलते हुए बल्ब की सूरत देखने के लिए तरसते हैं. इस गांव में आज तक बिजली के दर्शन तक नहीं हुए हैं. पूरे एटा जनपद में 128 गांव ऐसे हैं जहां आज तक विद्युतीकरण नहीं हो सका है. 8 ब्लॉकों में से ऐसे गावों की संख्या अलीगंज ब्लॉक में दो, अवागढ़ में 8, जैथर में 51, जलेसर में 5, मारहरा में 26, निधौली कला में 17, सकीट में 3 और शीतलपुर में 15 है. इन गावों के निवासी रातों के अंधेरे में मोमबत्ती और सरसों के तेल के दीपकों के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं. छोटे-छोटे बच्चे मोमबत्ती की रोशनी के सहारे अपने जीवन रूपी किताब के पन्ने पलटते हुए नजर आते हैं. लोगों का कहना है कि ग्रामवासी जनप्रतिनिधि से लेकर जिले के बड़े प्रशासनिक अधिकारियों तक चक्कर मार चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं.

लाखों दीयों की रोशनी से आज जगमग होगी अयोध्या, 400 KM दूर एटा के कई गांवों में आज भी छाया है अंधियारा, पढ़ें ये रिपोर्टलाखों दीयों की रोशनी से आज जगमग होगी अयोध्या, 400 KM दूर एटा के कई गांवों में आज भी छाया है अंधियारा, पढ़ें ये रिपोर्ट

कृषि कार्यों के ऊपर निर्भर रहने वाले इस नगला तुलयी गांव की आबादी लगभग 300 लोगों के आसपास की है. गांव में लगभग 30 परिवार रहते हैं. गांव में कोई भी मूलभूत सुविधा नहीं है यहां पर लोग अपनी लड़कियों की शादी करने से बचते हैं. पिछड़ेपन का दंश झेल रहे इस गांव का सीधा असर सीधे-सीधे बच्चों की जिंदगी में पड़ता हुआ नजर आ रहा है.  मोबाइल या बिजली उपकरण को चार्ज करने के लिए भी 2 किलोमीटर दूर बसे कस्बा राजा के रामपुर में आना पड़ता है. कोरोना काल में बंद हो चुके स्कूली बच्चों की शिक्षा पूरी तरह से प्रभावित हो गई है. 

क्या बोले अधिकारी?
अधिकारियों ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत इन गावों के विद्युतीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था पर वो अप्रूव नही हो सका. इसके बाद जब सौभाग्य योजना बंद हो गयी तो ऐसे छोटे गावों में विद्युतीकरण करने के लिये सौभाग्य एक्सटेंशन योजना लागू की गई, लेकिन फिर भी विद्युतीकरण नहीं हो सका. वही, अलीगंज के बिजली विभाग के एसडीओ आफताब आलम ने बताया कि इसका प्रस्ताव हमने भेजा है. अप्रूवल आते ही काम चालू हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Deepotsav 2021: 12 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, इस तरह बनेगा नया रिकॉर्ड, यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

UP Cities Weather Today: यूपी के लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी जैसे शहरों में मौसम ले रहा अंगड़ाई, कानपुर में अब निकालनी पड़ेगी रजाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget