एक्सप्लोरर

Varanasi News: कोहरे ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुसीबतें, वाराणसी आने वाली दर्जनों गाड़ियां कई घंटे चल रहीं लेट

UP: कोहरे ने रेल यात्रियों की समस्या को बढ़ा दिया है, कोहरे की वजह से वाराणसी आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें कई-कई घंटे देरी से चल रही है. रेलवे ने कहा कि, मौसम सामान्य होने पर ट्रेनें टाइम पर चलेंगी.

Varanasi News: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है. वहीं कई राज्यों में घने कोहरे का भी प्रभाव देखा जा रहा है. जिससे लोगों का जनजीवन बुरी प्रभावित हो चुका है. अब ठंड का असर रेल यात्रा पर भी पड़ने लगा है, जिस कारण ट्रेन तय से देरी से गंतव्य स्थान पर पहुंच रही हैं. ठंड की वजह से वाराणसी पहुंचने वाली तकरीबन 20 से अधिक गाड़ियां कई घंटे लेट बताई जा रही है. सबसे हैरानी वाली बात तो यह की वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी 10 घंटे लेट होने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इन ट्रेनों के लेट होने की सबसे प्रमुख वजह घना कोहरा बताया जा रहा है.

रेलवे विभाग के जनसंपर्क अधिकारी की तरफ से एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार - घने कोहरे की वजह से ट्रेनों का सिग्नल प्रभावित हो रहा है जिसकी वजह से वाराणसी जनपद पहुंचने वाली 20 से अधिक ट्रेन घंटो लेट हों जा रही है. वही बीते कुछ दिनों से दिल्ली से वाराणसी पहुंचने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के भी 9 से 10 घंटे लेट होने की सूचना मिल रही है. इसके अलावा छपरा से गोरखपुर 55056, गोरखपुर - कैंट - सीवान 55036 , थावे से सीवान 55038 सहित अन्य ट्रेन भी शामिल है. सबसे प्रमुख बात की पंजाब दिल्ली से वाराणसी रूट पर आने वाली इन ट्रेनों के आवागमन पर कोहरे का अधिक प्रभाव देखा जा रहा है. हम उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द मौसम की स्थिति सामान्य होगी और सभी ट्रेन अपने समय अनुसार ही चलेंगे.

ट्रेन लेट होने की वजह से परेशान हुए यात्री
वाराणसी रेलवे स्टेशन से आवागमन करने वाले यात्रियों को ट्रेन लेट होने की वजह से ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा सबसे प्रमुख वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लेट होने की वजह से राजधानी से आने जाने वाले यात्री ज्यादा परेशान दिखाई दे रहे हैं. इसकी प्रमुख वजह यह भी है की दिल्ली से वाराणसी जाने वाले फ्लाइट बीते दिनों कैंसिल भी हो गए थे. जिसकी वजह से वह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर निर्भर थे. ऐसे में लोगों को इस बात का इंतजार है कि जल्द से जल्द मौसम की स्थिति सामान्य हो और सभी ट्रेन अपने निर्धारित समय अनुसार चले.

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी सिविल कोर्ट स्टाफ भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार, अभ्यर्थी के स्थान पर दे रहा था एग्जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget