एक्सप्लोरर

प्रयागराज में बाढ़ का कहर, घरों की पहली मंजिल तक घुसा पानी, लोगों ने छतों पर जमाया डेरा

यूपी के प्रयागराज जिले में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है. सैकड़ों घरों की पहली मंजिल तक बाढ़ का पानी घुस गया है. मजबूरन लोगों ने घरों की छत पर अपना डेरा जमा लिया है.

Flood in Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना दूसरे दिन भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. साथ ही टोंस और ससुर खदेरी जैसी छोटी नदियां भी जबरदस्त उफान पर हैं. इन नदियों में आई बाढ़ ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक जबरदस्त तबाही मचा रखी है. बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं. दर्जनों मोहल्ले और गांव बाढ़ की चपेट में आकर टापू बन गए हैं.

बेघर हुए हजारों लोग
बाढ़ के कारण हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं. बेघर लोग सुरक्षित जगहों या राहत कैम्पों में शरण लेने को मजबूर हैं. निचले इलाकों बनी कॉलोनियों में पानी घुस चुका है. आलम ये है कि सैकड़ों मकानों की पहली मंजिर बाढ़ के पानी में डूब चुकी है. कई परिवारों ने घरों की छत पर ही डेरा जमाया हुआ है. 

इतना ही नहीं, सड़कें व रास्ते भी बाढ़ के पानी में समा गए हैं. जिन रास्तों पर हफ्ते भर पहले वाहन तेजी से फर्राटा भरते थे. गंगा और यमुना की उफान मारती लहरों के बीच आज उन सड़कों पर नाव से जाते हुए भी डर लग रहा है. ग्रामीण इलाकों में तो कई गांवों व इलाकों का संपर्क ही बाहरी दुनिया से कट गया है.

राहत और बचाव कार्य जारी
अधिकारियों का दावा है कि नदियों का जलस्तर अभी कम से कम दो से तीन दिन और बढ़ेगा. राहत और बचाव के काम में एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों के साथ ही दो हजार से ज्यादा नावों को लगाया गया है. कई बाढ़ राहत केंद्र खोले गए हैं. सरकारी अमला भी लगातार निगरानी करते हुए हालात पर नजर बनाए हुए हैं. हालांकि सुविधाएं सिर्फ प्रमुख जगहों तक ही पहुंच रही हैं. 

दूर दराज के इलाकों के लोग परेशान हैं. आरोप है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के पास खाने के पैकेट भी नहीं पहुंच रहे हैं. एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें ज़रूर देवदूत बनकर लोगों की जिंदगियां बचा रही हैं.

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव का दावा- यूपी में बनेगी 'सपा-महान दल' की सरकार, केशव प्रसाद मौर्य पर कसा तंज

यूपी: AAP का जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget