एक्सप्लोरर

UP Politics: 'स्वामी प्रसाद मौर्य की बुद्धि खराब हो गई,' हिन्दू मंदिरों को बौद्ध मठ बताने पर भड़के मनोज तिवारी

Swami Prasad Maurya: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी हिन्दू धार्मिक स्थलों को मठों से जोड़ने पर कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को बड़ा भारी राजनैतिक करंट लग गया है उनके होशो-हवास सब गायब हो गए है.

Manoj Tiwari On Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिन्दू धार्मिक स्थलों को लेकर दिए गए बयान पर बवाल बढ़ता जा रहा है. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने मौर्य के इस बयान पर पलटवार किया और कहा कि उनके समझने, बोलने की क्षमता खत्म हो गई है. जब वो एनडीए के साथ थे तो लोग उन्हें पूछते थे लेकिन अब उनके ही समाज के लोग उन्हें गालियां दे रहे हैं. ऐसे इंसान से किसी अच्छी बात की उम्मीद भी नहीं की जा सकती. 

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी हिन्दू धार्मिक स्थलों को मठों से जोड़ने पर कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को बड़ा भारी राजनीतिक करंट लग गया है जिसको राजनीतिक करंट लग जाता है, उसका होशो-हवास सब गायब हो जाता है. उसको शब्द बोलने और समझने की बुद्धि क्षमता खत्म हो जाती है. एनडीए में जब गए तो उनकी बड़ी पूछ थी, एक बार अचानक बुद्धि खराब हो गई वह उससे भी छूट कर चले गए. आज वो जहां पर खड़े हैं वहां पर उन्हीं की कम्युनिटी से उन्हें यूपी में गालियां मिल रही हैं. उनकी कम्युनिटी ने खुद स्वामी प्रसाद मौर्य को दूध में पड़े मक्खी की तरह उठा कर फेंक दिया है. ऐसे आदमी से किसी अच्छी लाइन या विचार की अपेक्षा करना शायद यह हमारी मूर्खता होगी. 

मायावती ने भी उठाए सवाल

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान को राजनीति से भरा बताया और इसे चुनाव से पहले सपा की घिनौनी राजनीति करार दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से न तो मुस्लिम और न ही बौद्ध समाज के लोग उनकी बातों में आएंगे. इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो ने सवाल उठाए कि जब वो लम्बे समय तक बीजेपी सरकार में मंत्री रहे तब उन्होंने इस बारे में पार्टी व सरकार पर ऐसा दबाव क्यों नहीं बनाया. अब चुनाव के समय ऐसा धार्मिक विवाद पैदा करना उनकी व सपा की घिनौनी राजनीति नहीं तो क्या है? 

जानें- मौर्य ने क्या कहा था?

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी मस्जिद के एएसआई सर्वे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अगर सर्वे हो रहा है तो सभी हिन्दू मंदिरों का होना चाहिए क्योंकि कई हिन्दू मंदिर बौद्ध मठों को तोड़कर बने हैं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया था कि "8वीं शताब्दी तक बदरीनाथ धाम भी बौध मठ था, आदि शंकराचार्य ने उसे हिन्दू मंदिर बनाया था. जिसके बाद उन पर चौतरफा हमले हो रहे हैं. मौर्य ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी के लोग साजिश के तहत हर मस्जिद में मंदिर ढूंढने की कोशिश करेंगे तो ये परंपरा भारी पड़ेगी. अगर वो हर मस्जिद में मंदिर देखेंगें तो लोग हर मंदिर में मठों को देखना शुरू कर देंगे. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: आज लोकसभा चुनाव हुए तो UP में BSP को कितनी सीटें मिलेंगी? सर्वे का रिजल्ट जानकर हो जाएंगे हैरान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget