एक्सप्लोरर

देश के बंटवारे के बाद मनमोहन सिंह का परिवार दो सालों तक कहां रहा? इस संत ने बताई दास्तां

Manmohan Singh Death: महंत देवेंद्र शास्त्री के मुताबिक रात को उन्हें जैसे ही मनमोहन सिंह के निधन की सूचना मिली, वह आधे घंटे तक रोते रहे. उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे हैं.

Manmohan Singh Death News: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से संगम नगरी प्रयागराज के महाकुंभ में आए हुए संत महात्मा भी खासे मर्माहत हैं. सिखों के श्री पंचायती अखाड़े के सचिव महंत देवेंद्र शास्त्री तो मनमोहन सिंह से इतने प्रभावित हैं कि उनके निधन के बाद ABP News से की गई बातचीत में इस कदर भावुक हो गए कि फूट-फूट कर रोने लगे. उन्होंने बताया कि मनमोहन सिंह से उनकी दो बार मुलाकात हुई. इन दोनों मुलाकातों में उन्होंने जो आत्मीयता दी, उससे वह खासे प्रभावित हुए. 

महंत देवेंद्र शास्त्री के मुताबिक रात को उन्हें जैसे ही मनमोहन सिंह के निधन की सूचना मिली, वह आधे घंटे तक रोते रहे. उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे हैं. आज बातचीत के दौरान वह एक बार फिर से भावुक हुए और देर तक फूट फूटकर रोए. इस बातचीत में उन्होंने डा० मनमोहन सिंह से जुड़ी हुई तमाम यादें साझा की. 

हरिद्वार की कुटिया में रहा पूर्व पीएम का परिवार

महंत देवेंद्र शास्त्री ने यह भी बताया कि मनमोहन सिंह का परिवार देश के बंटवारे के बाद जब रिफ्यूजी के तौर पर भारत आया था तो हरिद्वार में निर्मल अखाड़े की विरक्त कुटिया में ही दो सालों तक था. बाद में वह परिवार समेत रिफ्यूजी कॉलोनी में शिफ्ट हो गए थे. महंत देवेंद्र शास्त्री के मुताबिक प्रधानमंत्री निवास पर हुई मुलाकात में डा० मनमोहन सिंह ने उनसे कहा था कि निर्मल अखाड़े के वह हमेशा ऋणी रहेंगे. अखाड़े ने उन्हें और उनके परिवार को दो साल तक रहने के लिए जो जगह दी, उसका कर्ज वह कभी नहीं उतार सकते. 

संतों का सम्मान करते थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

उन्होंने बताया कि मनमोहन सिंह से उनकी पहली मुलाकात उनके पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री निवास पर हुई थी. वह संतों का इतना सम्मान करते थे कि उन्होंने अपना पर्सनल मोबाइल नंबर भी दिया था. महंत देवेंद्र शास्त्री के मुताबिक वह लोग भगवा कपड़े पहन कर संत बने हैं, लेकिन मनमोहन सिंह स्वभाव और व्यवहार से संत थे. उनके जैसे शख्स का होना मुश्किल है. 

महाकुंभ में आए संत पूर्व पीएम के निधन से दुखी

महंत देवेंद्र शास्त्री के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से महाकुंभ में आए हुए संत महात्मा खासे दुखी हैं. उन्होंने बताया कि निर्मल अखाड़ा शनिवार को मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए महाकुंभ क्षेत्र में एक कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें तमाम दूसरे अखाड़े और संप्रदायों के भी साधु संत शामिल होंगे.

जब नाराज मायावती को मनमोहन सिंह ने लंच पर बुलाया, एक घंटे की बातचीत में बदल गई राजनीति

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget