एक्सप्लोरर

Manish Gupta Case:आरोपी जेएन सिंह और अक्षय मिश्रा की जेल से हुई आनलाइन पेशी, न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

Manish Gupta Death Case: मनीष गुप्ता हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी जेएन सिंह और अक्षय मिश्रा की ऑनलाइन पेशी हुई. दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Manish Gupta Death Case: कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्‍या के मामले में गोरखपुर मंडलीय कारागार में बंद मुख्य आरोपी जेएन सिंह और अक्षय मिश्रा की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ा दी गई है. दोनों आरोपियों की जेल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से कोर्ट में पेशी हुई. उनकी न्‍यायिक अभिरक्षा 3 नवंबर तक रहेगी. सीजेएम कोर्ट ने एसआईटी कानपुर के सह विवेचक छत्रपाल सिंह के प्रार्थना पत्र पर साक्ष्य संकलन पूरा नहीं होने का हवाला देने पर यह आदेश दिया है. जेएन सिंह और अक्षय मिश्रा को गोरखपुर की बांसगांव पुलिस ने रामगढ़ताल थाना क्षेत्र से 10 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. इनके ऊपर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित रहा है.

मनीष गुप्ता की संदिग्ध हालात में हुई थी मौत

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कृष्णा पैलेस होटल में 27 नवंबर को कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. घटना उस समय हुई जब रामगढ़ ताल के थाना प्रभारी जगत नारायण सिंह, उप निरीक्षक अक्षय मिश्रा, उप निरीक्षक विजय यादव और 3 अन्य आरोपी सिपाही होटल के कमरा नंबर 512 में संदिग्धों के रुकने की सूचना पर रात 12 बजे दाखिल हुए. मनीष की पत्‍नी का आरोप है कि, वहीं पर हुए विवाद के बाद के बाद पुलिस वालों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्‍सों पर गंभीर चोट के निशान मिले.

6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था

इसके बाद एसएसपी डा. विपिन ताडा ने प्रभारी निरीक्षक जगत नारायण सिंह, उप निरीक्षक अक्षय मिश्रा, उप निरीक्षक विजय यादव, उप निरीक्षक राहुल दुबे, कांस्टेबल प्रशांत कुमार, आरक्षी कमलेश यादव को निलंबित कर दिया. 28 सितंबर की देर रात 1:30 बजे के करीब इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. इसमें जगत नारायण सिंह, अक्षय मिश्रा और विजय यादव को नामजद और 3 अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने 4 अक्टूबर को सभी आरोपियों के खिलाफ एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया. बांसगांव पुलिस ने 10 अक्टूबर को आरोपी जगत नारायण सिंह और अक्षय मिश्रा को रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद कैण्‍ट पुलिस ने चारों आरोपियों को भी एक के बाद एक गिरफ्तार करने के बाद एसआईटी कानपुर को सौंपा. एसआईटी कानपुर ने उन्हें पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

14 दिन की न्यायिक हिरासत 

दीवानी न्‍यायालय परिसर में बचाव पक्ष के अधिवक्‍ता पीके दुबे ने पेशी के बाद बताया कि 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा अवधि का 13 दिन पूरा होने पर शुक्रवार को उनके क्लाइंट मुख्य आरोपियों जगत नारायण सिंह और अक्षय मिश्रा की जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीजेएम ज्‍योत्‍सना यादव की कोर्ट में पेशी हुई. एसआईटी कानपुर के सह विवेचक छत्रपाल सिंह के प्रार्थना पत्र पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि को साक्ष्य संकलन के अभाव में बढ़ा दिया है, अब 3 नवंबर तक इनकी न्यायिक अभिरक्षा अवधि को बढ़ा दिया गया है. आगे की कार्रवाई के बारे में कुछ कहना उचि‍त नहीं है. पुलिस उनके खिलाफ क्‍या सुबूत पेश करती है, इसके बाद वे आगे की जमानत के लिए कार्रवाई करेंगे.  

ये भी पढ़ें.

मिशन रोजगार के तहत सीएम योगी ने कृषि विभाग में 1800 से अधिक प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र दिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर कई जगह से घंसा, बरसात में पानी भी भरा
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर कई जगह से घंसा, बरसात में पानी भी भरा
सपा के साथ आएंगे बृजभूषण शरण सिंह? अखिलेश यादव के नेता ने बढ़ाया सस्पेंस
सपा के साथ आएंगे बृजभूषण शरण सिंह? अखिलेश यादव के नेता ने बढ़ाया सस्पेंस
CM योगी बोले- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा
CM योगी बोले- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा
UP में 11 से 14 अगस्त ‘रंग दे बसंती’ अभियान, डर के खिलाफ युवाओं की आवाज
यूपी में 11 से 14 अगस्त ‘रंग दे बसंती’ अभियान, डर के खिलाफ युवाओं की आवाज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget