एक्सप्लोरर

मिशन रोजगार के तहत सीएम योगी ने कृषि विभाग में 1800 से अधिक प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र दिये

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि, पिछली सरकारों में नौकरी में भ्रष्टाचार होता है. उन्होंने कहा कि, अब सिफारिश और लेन देन नहीं चलती.

Mission Rojgar in UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का फोकस युवाओं पर है. कोशिश है कि, 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया जाए, और इसीलिए मिशन रोजगार पर सरकार का फोकस है. लगातार मुख्यमंत्री सरकारी विभागों में नियुक्त होने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे हैं. आज इसी कड़ी में 1863 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. लोक भवन में आयोजित हुए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में खुद मुख्यमंत्री ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया, और साफ तौर से पिछली सरकार पर नौकरियों में जो भ्रष्टाचार होते थे उसे लेकर हमला बोला.

सिफारिश और लेन देन नहीं करना पड़ता 

लोक भवन में आज कृषि विभाग में चयनित हुए 1863 प्राविधिक सहायकों के नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम रखा गया था. हालांकि, इनका चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन के जरिए हुआ है. लेकिन लंबे समय से इन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का इंतजार था. आज खुद मुख्यमंत्री ने इन युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया, इस दौरान मुख्यमंत्री ने पारदर्शी प्रक्रिया से चयनित होने वाले सभी को बधाई दी. उन्होंने कहा जो चयनित हुए हैं उन्हें आवेदन से लेकर नियुक्तिपत्र वितरण तक कोई भी सिफारिश या लेन देन नहीं करना पड़ा. अगर हमने भर्तियों ने पारदर्शिता का पालन न किया होता तो हम साढ़े 4 वर्ष में साढ़े 4 लाख सरकारी नियुक्तियां न कर पाते.

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना 

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार में भर्तियों में होने वाले भ्रष्टाचार को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना भी साधा, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, उत्तर प्रदेश में राजनीतिक संक्रमण और अराजकता इस कदर थी कि कुछ भी पारदर्शी तरीके से लागू नहीं किया जा सकता था. सीएम योगी ने कहा कि देश की 44 महत्वपूर्ण योजनाओं में उत्तर प्रदेश का पहला स्थान है. ये सामूहिक प्रयास का प्रतिफल है, हम सब लाभान्वित हो रहे हैं. यहां साढ़े 4 साल पहले यही होता था कोई प्रयास नहीं होते थे, तभी प्रदेश पिछड़ा रहता था.
 
साथ ही ये भी कहा कि, जब भर्ती प्रक्रिया में कोई सिफारिश, घूस नहीं देनी पड़ी तो शासन भी आपसे ये अपेक्षा रखता है कि आप पूरी ईमानदारी से अन्नदाता किसानों के हित के लिए कार्य करें.

यूपी पूरी दुनिया का पेट भर सकता 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश पूरी दुनिया का पेट भर सकता है. यहां की भूमि इतनी उर्वरा है, आज प्रदेश के अंदर राज्य सरकार के 4 कृषि विश्विद्यालय और 88 कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित हैं. 2017 के पहले प्रदेश में प्रोक्योरमेंट की कोई पॉलिसी नहीं थी, हमने मार्च में आने के बाद सबसे पहले देश के अन्य प्रदेशों में टीम भेजकर रिसर्च करने भेजा और अप्रैल में लागू कर दिया. 1978 में बाण सागर परियोजना मोरारजी देसाई के हाथों शुरू हुई थी, लेकिन 40 वर्षों से ये लंबित पड़ी थी, हमने मार्च में आने के बाद पूरी की एक दर्जन सिंचाई परियोजना वर्षों से लंबित पड़ी थी हमने उसे पूरा किया.

ये भी पढ़ें.

Kedarnath Dham की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, मौसम साफ होने के बाद रोज पहुंच रहे हैं 15 हजार यात्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget