एक्सप्लोरर

Mana Avalanche Update: माणा हिमस्खलन हादसे में आज का क्या है अपडेट? DM चमोली ने दी पूरी जानकारी, पढ़ें यहां

उत्तराखंड स्थित चमोली के माणा में हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू जारी है. इस बीच जिलाधिकारी चमोली, एम्स ऋषिकेश के पीआरओ ने अहम जानकारी दी है. यहां पढ़ें रेस्क्यू से जुड़े लेटेस्ट अपडेट

Mana Chamoli Rescue Update: भारत-चीन सीमा से लगे उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के माणा क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण हिमस्खलन के बाद बचाव अभियान का आज तीसरा दिन है. अब भी चार मजदूर लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन में आठ हेलीकॉप्टरों को लगाया है, जबकि SDRF की विशेष टीम थर्मल इमेज और विक्टिम लोकेटिंग कैमरों के साथ मौके पर रवाना हो चुकी है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह एक बार फिर राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और रेस्क्यू कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है. हिमस्खलन के दौरान कुल 55 मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिली थी, लेकिन अब प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उनमें से एक पहले ही अपने घर चला गया था. मौके पर 54 मजदूर थे, जिनमें से 50 को बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि, इनमें से चार की मौत हो चुकी है, जबकि चार मजदूर अब भी लापता हैं.

DM ने क्या कहा?
पुलिस महानिरीक्षक (SDRF) रिधिम अग्रवाल ने बताया कि थर्मल इमेजिंग और विक्टिम लोकेटिंग कैमरों से लैस टीम को हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया है. ये उपकरण हिमस्खलन के भीतर फंसे लोगों की पहचान करने में मदद करेंगे. रेस्क्यू ऑपरेशन में राहत दलों को खराब मौसम और अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है. बर्फीली हवाओं के कारण खोज एवं बचाव कार्य में रुकावटें आ रही हैं, लेकिन जवान लगातार प्रयास कर रहे हैं. वायुसेना के हेलीकॉप्टरों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और सेना की टीमें भी रेस्क्यू में जुटी हुई हैं. लापता मजदूरों के परिजन बेस कैंप में इंतजार कर रहे हैं और उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. सरकार ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है. राहत कार्यों की निगरानी लगातार की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द सभी लापता मजदूरों को खोजा जा सके.

डीएम चमोली संदीप तिवारी के अनुसार, 'कल डॉक्टरों ने 4 मौतों की पुष्टि की है. पहले, कुल संख्या 55 थी, लेकिन अब हमें जानकारी मिली है कि श्रमिकों में से एक अनधिकृत छुट्टी पर था, और वह घर आ गया है. कुल संख्या घटकर 54 हो गई है, जिनमें से 4 लोग अभी भी लापता हैं.'

दूसरी ओर एम्स ऋषिकेश के पीआरओ संदीप सिंह ने बताया, '5 लोगों को यहां लाया जाना था, लेकिन बाद में पता चला कि 4 लोगों को लाया जाएगा. अशोक कुमार को यहां लाया गया है और उन्हें रीढ़ की हड्डी में चोट है. उनकी जांच की जा रही है. उनकी रीढ़ की सर्जरी शायद आज की जाएगी. उनके पैर अभी काम नहीं कर रहे हैं.टीम उनकी निगरानी कर रही है.पवन कुमार को भी आज यहां एयरलिफ्ट किया जाना है.उन्हें इंजरी हुई है. अन्य मरीजों की जांच बेस अस्पताल में की जा रही है.'

यूपी के सभी 18 मंडलों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्णय, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

इसके अलावा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा, "मौसम ने हमारा साथ दिया है. कुल 54 (बीआरओ श्रमिक) लापता हैं, 50 को बचा लिया गया है और 4 लोगों की जान चली गई है. चार लोग अभी भी लापता हैं, और खोज और बचाव अभियान चल रहा है, और हमें उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही ढूंढ लेंगे.'

वहीं जोशीमठ से ऋषिकेश लाए गए BRO (सीमा सड़क संगठन) के एक जवान के भाई पंकज कुमार ने कहा, 'डॉक्टर ने कहा है कि उसका ऑपरेशन करना होगा. उसे अपने पैर महसूस नहीं हो रहे हैं. वह वहां ट्रकों की सर्विसिंग करता था. मैंने उससे आखिरी बार 18 फरवरी को बात की थी.डॉक्टरों का कहना है कि वह ठीक हो जाएगा, लेकिन उसका ऑपरेशन करना होगा.परिवार चिंतित है. डॉक्टर हमारे साथ सहयोग कर रहे हैं.' (ANI इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget