एक्सप्लोरर

UP News: योगी के नेतृत्व में IGRS फरवरी रिपोर्ट में रामपुर नंबर-1, 140 में 140 अंक हासिल कर बनाया रिकॉर्ड

UP News: आईजीआरएस की फरवरी रिपोर्ट में रामपुर ने 140 में 140 अंक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया, जबकि शाहजहांपुर और बाराबंकी दूसरे तथा जालौन तीसरे स्थान पर रहे.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले नौ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. इस दौरान प्रदेश में न केवल बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, बल्कि समाज के हर वर्ग का उत्थान भी सुनिश्चित किया जा रहा है. सीएम योगी के सपनों को साकार करने में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) अपनी अहम भूमिका निभा रहा है.

आईजीआरएस से जनसुनवाई, जन कल्याणकारी योजनाओं और राजस्व कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे जिलों को बेहतर प्रशासनिक मानक स्थापित करने में मदद मिल रही है. इसी कड़ी में आईजीआरएस की फरवरी की रिपोर्ट में प्रदेशभर में रामपुर ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि शाहजहांपुर और बाराबंकी ने बराबर अंक प्राप्त कर दूसरा तो जालौन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. 

49 विभागों के 109 कार्यक्रमों की हर माह की जाती है समीक्षा

आईजीआरएस हर माह जिलों के राजस्व कार्यों, विकास कार्यों और जन शिकायत की सुनवाई की रिपोर्ट जारी करता है. आईजीआरएस प्रदेशभर के जिलों में 49 विभागों के 109 कार्यक्रमों की विभिन्न मानकों के आधार पर समीक्षा करता है. इसके बाद जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है. आईजीआरएस की फरवरी की रिपोर्ट के अनुसार रामपुर ने मानक पूर्णांक 140 में पूरे 140 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है.

रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि आईजीआरएस की रिपोर्ट उन जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है, जिन्होंने प्रशासनिक दक्षता, विकास कार्यों और राजस्व प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य किए हैं. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप रामपुर में विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है. यही वजह है कि रामपुर ने आईजीआरएस और सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है.  

समयबद्ध विकास कार्यों पर प्रशासन का जोर

शाहजहांपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले में विकास परियोजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा में पूरा करने के लिए हर हफ्ते अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की जाती है. साथ ही आम जनमानस की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है. उनकी समस्या के निस्तारण के संतुष्टिपूर्ण फीडबैक पर ही आईजीआरएस की रिपोर्ट जारी की जाती है.

ऐसे में आईजीआरएस की फरवरी की रिपोर्ट में शाहजहांपुर पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर है. उन्होंने बताया कि सीएम योगी की मंशा के अनुरूप आगे भी लगातार प्रयास रहेगा कि आम जनमानस की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. 

टॉप-10 जिलों में कई जिलों ने बनाई जगह

इसी तरह शाहजहांपुर ने 137 अंक और बाराबंकी ने भी 137 अंक हासिल कर दूसरा, जालौन ने 136 अंक प्राप्त कर तीसरा और बरेली के साथ श्रावस्ती और हाथरस ने बराबर-बराबर 135 अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया है. वहीं बलिया, आजमगढ़ और भदोही बराबर-बराबर 134 अंक हासिल कर पांचवें पायदान पर हैं. वहीं टॉप टेन जिलों में अंबेडकरनगर, प्रयागराज, कन्नौज, पीलीभीत और हमीरपुर ने जगह बनाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: अपर्णा यादव के खिलाफ हजरतगंज थाने में शिकायत, जलाया था सपा-कांग्रेस का झंडा
लखनऊ: अपर्णा यादव के खिलाफ हजरतगंज थाने में शिकायत, जलाया था सपा-कांग्रेस का झंडा
UP News: सौर ऊर्जा में लखनऊ बना नंबर-1! देशभर में रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में टॉप पर पहुंचा शहर
सौर ऊर्जा में लखनऊ बना नंबर-1! देशभर में रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में टॉप पर पहुंचा शहर
Lucknow: हजरतगंज से रेजीडेंसी तक… छात्रों ने जाना लखनऊ का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सफर
Lucknow: हजरतगंज से रेजीडेंसी तक… छात्रों ने जाना लखनऊ का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सफर
लखनऊ में सजेगा ‘रश्मिरथी पर्व’! रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर 3 दिन का भव्य आयोजन
लखनऊ में सजेगा ‘रश्मिरथी पर्व’! रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर 3 दिन का भव्य आयोजन
Advertisement

वीडियोज

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking
Kailash Kher Interview: ‘जोगी’ के पीछे की कहानी, नई पीढ़ी को लेकर क्या बोले सिंगर?
Khabar Filmy Hai: दूसरी बार मम्मी-पापा बनने जा रहे दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह | Bollywood Masala
sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखनऊ: अपर्णा यादव के खिलाफ हजरतगंज थाने में शिकायत, जलाया था सपा-कांग्रेस का झंडा
लखनऊ: अपर्णा यादव के खिलाफ हजरतगंज थाने में शिकायत, जलाया था सपा-कांग्रेस का झंडा
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
चक्रवर्ती और नरेन की फिरकी में फंसी राजस्थान, KKR ने 155 पर रोका; वैभव सूर्यवंशी फिफ्टी से चूके
चक्रवर्ती और नरेन की फिरकी में फंसी राजस्थान, KKR ने 155 पर रोका; वैभव सूर्यवंशी फिफ्टी से चूके
अमिताभ बच्चन को इस मजबूरी की वजह से तीन भोजपुरी फिल्मों में करना पड़ा काम, अब हुआ खुलासा
अमिताभ बच्चन को इस मजबूरी की वजह से तीन भोजपुरी फिल्मों में करना पड़ा काम, अब हुआ खुलासा
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
UAE से छूट सकता है भारत का बड़ा ड्रग माफिया जसविंदर उर्फ जैज़? सबूत मिलने में देरी, जानें पूरा मामला
UAE से छूट सकता है भारत का बड़ा ड्रग माफिया जसविंदर उर्फ जैज़? सबूत मिलने में देरी, जानें पूरा मामला
Video: हुलिए ने बना दिया मुजरिम! ट्रेन में iPhone के चक्कर में बेगुनाह की धुलाई, सच सामने आते ही पलटा खेल
हुलिए ने बना दिया मुजरिम! ट्रेन में iPhone के चक्कर में बेगुनाह की धुलाई, सच सामने आते ही पलटा खेल
Blood Test For Cancer Detection: इस छोटे-से ब्लड टेस्ट से ही पता लग जाएंगे कई कैंसर, बीमार होने से पहले ही करा सकेंगे इलाज
इस छोटे-से ब्लड टेस्ट से ही पता लग जाएंगे कई कैंसर, बीमार होने से पहले ही करा सकेंगे इलाज
Embed widget