एक्सप्लोरर

कानपुर में युवक की दिनदहाड़े हत्या, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, युवक की तड़पकर हुई मौत

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस बीच पुलिस अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय सीमा विवाद में उलझी रही। घायल युवक की तड़प तड़प कर मौत हो गई।

कानपुर, एबीपी गंगा। कानपुर में सरेआम युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को साथ बाइक में बैठे उसके दो साथियों ने अंजाम दिया। चलती बाइक में उन्होंने युवक के सिर में गोली मार दी और घटना स्थल से वह भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही जिसके गोली लगने से तड़प रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों का आरोप है कि दारोगा की शह पर युवक की हत्या की गयी है।

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के सतबरी रोड में तीन लोग एक बाइक पर सवार हो कर जा रहे थे। तभी पीछे बैठे एक युवक ने गाड़ी चला रहे युवक के सिर पर तमंचा सटा कर गोली मार दी। जिससे बाइक चला रहा युवक घायल हो कर जमीन पर गिर गया। जबकि उसे गोली मारने वाले साथी युवक भाग निकले। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज में युवक भागते हुए नजर आए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बिधनू और चकेरी थाने के बीच सीमा विवाद के चलते काफी देर तक युवक तड़पता रहा और पुलिस ने उसे अस्पताल नही भेजा। जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त चकेरी थाना क्षेत्र के जुगइया में रहने वाले 22 वर्षीय करण के रुप में हुई। करण के पिता सीओडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। करण का पिछले दिनों क्षेत्र के सौरभ यादव और उसके साथियों से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि पुलिस ने मामले में करण को असलहा लगाकर गलत तरीके से जेल भेज दिया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया था। मृतक के पिता तत्कालीन थानाध्यक्ष बिधनू अनुराग सिंह पर हत्या की साजिश का आरोप लगा रहे हैं। उनका साफ तौर पर कहना है कि क्षेत्रीय दबंग यादवों के साथ मिल कर दरोगा अनुराग सिंह ने करण की हत्या करायी है।

सूचना पर मौके पे पहुंची पुलिस ने घायल करण को हाथ नहीं लगाया। काफी समय तक वह औंधे मुंह पड़ा रहा और बाइक उसके ऊपर पड़ी रही। वहीं अधिकारियों के दखल के बाद उसे उठा कर काशी राम अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने के पहले ही करण दम तोड़ चुका था। फिर भी वहां के चिकित्सकों ने उसे हैलट रैफर कर दिया। जिसके चलते उसके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। इधर पुलिस के अधिकारी जल्द ही गोली मारने वालों को शिनाख्त कर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को करण को अस्पताल पहुंचाना चाहिए था। लेकिन दो थानों के बीच सीमा विवाद के चलते वह तकरीबन एक घंटे तक पड़ा रहा और किसी ने उसे हाथ नही लगाया। ऐसे में दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं परिजनों के आरोपों के आधार पर आरोपी दरोगा अनुराग सिंह की भी भूमिका की जांच होनी चाहिए। ऐसा नहीं होता तो पुलिस पर उंगलियां उठेंगी और वर्दी की गरिमा दागदार होगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: मुरादाबाद में फर्जी फर्म बनाकर 200 करोड़ रुपये का घोटाला, आगरा से गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड
मुरादाबाद में फर्जी फर्म बनाकर 200 करोड़ रुपये का घोटाला, आगरा से गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड
अयोध्या में युवती ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग में पंखे से लटककर दी जान! पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या में युवती ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग में पंखे से लटककर दी जान! पुलिस जांच में जुटी
'मुझे और बटुकों को मरवा देगा अविमुक्तेश्वरानंद', केस दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का चौंकाने वाला बयान
'मुझे और बटुकों को मरवा देगा अविमुक्तेश्वरानंद', आशुतोष ब्रह्मचारी का चौंकाने वाला बयान
अयोध्या में 3 मार्च को दर्शन बंद, चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर समेत सभी मंदिरों पर रहेगा ताला
अयोध्या में 3 मार्च को दर्शन बंद, चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर समेत सभी मंदिरों पर रहेगा ताला

वीडियोज

US-Israel Iran War: Khamenei की मौत पर Netanyahu का आया बयान | Donlad Trump | Breaking | ABP News
US-Israel Iran War: Khamenei के परिवार के 2 सदस्यों की मौत | Donlad Trump | Breaking | ABP News
US-Israel Iran War: ईरान पर हमले की ट्रंप ने खुद की निगरानी | Khamenei | Donlad Trump | Breaking
Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Sheermal History: भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
Embed widget