एक्सप्लोरर

सात साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर में अधेड़ शख्स ने सात साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी है। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। गोरखपुर में सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अधेड़ उम्र का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले उसका अपहरण कर लिया बाद उसे एकांत में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान बच्‍ची के शोर मचाने पर उसने उसकी गला दबाकर हत्‍या कर दी। अधेड़ की उम्र 57 साल बताई जा रही है। वह बच्ची के पिता का जाननेवाला था और उसके घर आता-जाता था।

गोरखपुर के सिकरीगंज इलाके के एक गांव में सात साल की मासूम के अपहरण की सूचना पुलिस को उसके परिजनों ने दी। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात 11 बजे के करीब विनोद राय उर्फ पप्पू राय अपनी मोटर साइकिल पर सात साल की बच्‍ची को बुरी नीयत से बैठा कर ले गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कुछ समय मे विनोद राय को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता के घर के पास मंदिर में आता-जाता रहता है।

वह पीड़िता के पिता को जानता है। इसका फायदा उठाकर उसने पीड़िता को टाफी का लालच देकर अपनी मोटर साइकिल पर बैठा लिया। उसे वह अपने गांव के सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। जिस पर बच्ची ने शोर मचाया, तो उसने पीड़िता का गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से भाग गया। आरोपी की निशानदेही पर बालिका का शव उसके गांव बेलमा थाना घनघटा जिला संतकबीरनगर से बरामद कर लिया गया। आरोपी विनोद उर्फ पप्‍पू राय के खिलाफ सिकरीगंज थाने में आईपीसी की धारा 364, 376, 302 और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गोरखपुर के एसएसपी डा. सुनील कुमार गुप्‍ता ने बताया कि रात में दुःखद घटना हुई है। सिकरीगंज के एक गांव की सात साल की मासूम के साथ अधेड़ ने रेप के बाद गला दबाकर हत्‍या कर दी। घटना को आरोपी ने संतकबीरनगर जिले के धनघटा के बेलमा गांव में ले जाकर अंजाम दिया। एसएसपी ने जानकारी देते हुये कहा कि हैरानी की बात ये है कि आरोपी की दो बेटियां हैं। उसकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget