एक्सप्लोरर

UP News: सेल्फी लेने के चक्कर में पुल से गिरकर युवक की मौत, भाई ने रोका था पर नहीं माना, दो साल पहले हुई थी शादी

Saharanpur News: सहारनपुर में एक युवक सेल्फी लेने के दौरान पुल से गिर गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था.

Saharanpur Crime News: आज के बदलते परिवेश में सेल्फी लेना युवाओं का शौक बन गया है और फैशन भी. यूथ सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं और कई बार ये शौक भारी भी पड़ जाता है. एक हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आया है. जहां एक 24 युवक सेल्फी लेने के दौरान पुल से नीचे गिर गया. जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई. घटना की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे. वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया.

70 ऊंचाई से गिरने से मौत 
बताया गया कि वह ब्रिज से सेल्फी लेते समय करीब 70 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है. परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया. बताया गया कि दो साल पहले ही युवक की शादी हुई थी. 

मौसेरे भाई की नहीं मानी बात 
युवक की मौत के मामले में मौसेरे भाई नासिर का कहना है कि उसने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और सेल्फी लेने के लिए पुल पर चढ़ गया. सेल्फी लेने के दौरान मुजीब का पैर ओवर ब्रिज की सतह से फिसल गया और वह करीब 70 फीट ऊंचाई से नीचे जा गिरा. अन्य स्थानीय लोग दौड़ कर आए और उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

शादी में शामिल होने आया था युवक
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि जिले के चिलकाना थानाक्षेत्र के औरंगजेबपुर गांव का 24 वर्षीय मुजीम मुबारिकपुर में अपने मामा की बेटियों की शादी में शामिल होने आया था. उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह अपने मौसेरे भाई नासिर के साथ गांव लाखनौर स्थित सहारनपुर बाईपास हाईवे के ओवर ब्रिज पर सेल्फी लेने के लिए पहुंच गया. तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधा पुल से नीचे आ गिरा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2023: छठ पूजा के लिए तैयार वाराणसी, व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget