एक्सप्लोरर

सरकारी नौकरी के लिए बेटे ने किया पिता का कत्ल, शव के टुकड़े कर फेंके; मां ने भी दिया साथ

बुलंदशहर में एक पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या की वजह थी शख्स की सरकारी नौकरी और पेंशन

बुलंदशहर, एबीपी गंगा। बुलंदशहर में होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटा सरकारी नौकरी के लिए अपने ही पिता के खून का प्यासा हो गया। बेटे ने पिता का बेरहमी से कत्ल कर दिया। बेटे की इस करतूत में उसकी मां ने भी उसका साथ दिया। हैरान कर देने वाली ये घटना बीबी नगर थाना क्षेत्र के अहमदानगर गांव की है। अहमदानगर के ही रहने वाले तेजपाल उर्फ तेजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीही में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर सेवारत थे। तेजपाल की रिटायरमेंट को तीन ही महीने बचे थे। अपने पति की पेंशन और सरकारी नौकरी बेटे को दिलाने के लिए मेमवती ने हत्या की साजिश रची। इस साजिश में उसने अपने बेटे कपिल को भी शामिल कर लिया।

इस साजिश के तहत मेमवती और उसके बेटे कपिल ने 14 सितंबर को घर पर ही तेजपाल की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, दोनों ने कुल्हाड़ी से तेजपाल के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। तेजपाल के हाथ, पैर, सिर, धड़ को अलग-अलग काटकर बोरे में भर दिए। फिर दोनों ने गांव के बाहर गड्ढा खोदा और बोरा वहीं दबा दिया। सरकारी नौकरी के लिए बेटे ने किया पिता का कत्ल, शव के टुकड़े कर फेंके; मां ने भी दिया साथ

ऐसे सुलझी हत्या की गुत्थी 16 सितंबर को तेजपाल का एक हाथ खेत में पड़ा मिला। इसकी खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की तो पता चला कि तेजपाल कई घंटों से लापता है। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ तेजपाल की शव की तलाश शुरू कर दी। घर से थोड़ी ही दूर पुलिस को गड्ढा मिला। गड्ढा खुदवाया गया तो उसमें बोरा पड़ा मिला। पुलिस ने जब बोरा खुलवाया तो होश उड़ गए। बोरे में तेजपाल के शव के कई टुकड़े थे।

तेजपाल का शव मिलने के बाद पुलिस ने कपिल और उसकी मां से पूछताछ की। पूछताछ में कपिल ने बताया कि वो तीन दिन से लापता पिता के इंतजार में थे। उन्हें शक था कि कहीं स्कूल के काम से इलाहाबाद किसी परिचित के साथ गंगा स्नान के लिए गए होंगे। वहीं, पुलिस ने जब घर के अंदर तलाश की तो खून के छींटें दिखाई दिए। पुलिस ने कपिल और मेमवती से सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूला। पुलिस ने हत्या में शामिल कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
राहुल गांधी ने बढ़ाया Gen-Z पर फोकस, अखिलेश से भी जल्द फाइनल होगी डील
राहुल गांधी ने बढ़ाया Gen-Z पर फोकस, अखिलेश से भी जल्द फाइनल होगी डील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget