एक्सप्लोरर

बाराबंकी: सिंचाई के पैसे मांगने पर दबंगों ने युवक की पीट पीटकर जान ली, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बाराबंकी में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां दबंगों ने एक युवक को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक ने सिंचाई के पैसे मांगे थे, जिसके चलते दबंगों ने वारदात को अंजाम दिया

बाराबंकी, एबीपी गंगा। ट्यूबेल से सिंचाई करने के बाद अपने पैसे मांगना एक युवक के लिए काफी महंगा पड़ गया। दबंगों ने उसे सिंचाई के पैसे तो नहीं दिये लेकिन उसकी बेरहमी से पीट पीट कर जान ले ली। ये खौफनाक वारदात बाराबंकी जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर मजरे मानपुर मकोहिया गांव का है। शनिवार की शाम 32 वर्षीय बबलू अपने नलकूप से वापस लौट रहा था ठीक इसी दौरान उसे कुछ लोगों ने इतनी बेरहमी से मारा कि उसकी वहीं तड़प तड़प कर मौत हो गयी।

परिजनों के मुताबिक मानपुर निवासी 32 वर्षीय कृष्ण कुमार उर्फ बबलू यादव शनिवार को अपने खेत पर लगे ट्यूबवेल पर गया हुआ था, उसके ट्यूबवेल से गांव के ही मोनू तिवारी के खेत में पानी जा रहा था। शाम करीब पांच बजे कृष्ण कुमार जब वापस घर लौट रहा था तभी गांव के बाहर जितेंद्र तिवारी उर्फ मोनू तिवारी उनका ट्रैक्टर रामदयाल सहित खेत की सिंचाई कर रहे गुड्डू के साथ पृथ्वी राज तिवारी ने उसे घेर लिया और उसपर हमला बोल दिया। पहले से मारपीट की योजना बनाये ये लोग आपस में कहासुनी करने लगे, इसके बाद उन लोगों ने कृष्ण कुमार पर धारदार हथियार और डंडे से हमला कर दिया। दबंगों ने बेरहमी से पीटा कि वो मौके पर तड़पता रहा, चीख-पुकार मचने पर जब ग्रामीण दौड़े तो हमलावर ग्रामीणों को देख लेने की चेतावनी देते हुए फरार हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कृष्ण कुमार के परिजनों ने बुरी तरह से घायल कृष्ण कुमार को इलाज के लिए बनी कोडर सीएचसी लाए जहां पर चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामसनेहीघाट पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं इस मामले पर पुलिस आरोपियों की गिरफतारी के बाद मीडिया को जानकारी देने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस ने दबंगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक का भाई आरोपियों के लिए उम्र कैद की सजा की मांग कर रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget