एक्सप्लोरर

नोएडा के अस्पताल में ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज भर्ती, आंखों की रोशनी पर पड़ा असर

कोरोना संक्रमण की अब लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. एक तरफ कोरोना संक्रमण के लोग उभर नहीं पा रहे हैं कि उन्हें ब्लैक फंगस का शिकार होना पड़ रहा है.

नोएडा: नोएडा के कैलाश अस्पताल में ब्लैक फंगस यानी म्यूकोर्मिकोसिस बीमारी से पीड़ित मरीज को भर्ती कराया गया है. नोएडा के बरौला गांव निवासी मांगेराम शर्मा को कोविड-19 से ठीक होने के बाद आंखों की रोशनी कम होने पर उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया था. यहां मरीज की हालत गंभीर होने पर उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कोरोना संक्रमण की अब लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. एक तरफ कोरोना संक्रमण के लोग उभर नहीं पा रहे हैं कि उन्हें ब्लैक फंगस का शिकार होना पड़ रहा है. ऐसा ही एक मामला नोएडा में भी सामने आया है, जहां कोरोना संक्रमण के मरीज को ब्लैक फंगस हुआ है और उसकी आंखों की रोशनी चली गई है. परिजनों का कहना है कि उपचार के लिए उन्हें नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

आंखों की रोशनी पर असर

आपको बता दें कि नोएडा के बरौला गांव निवासी मांगेराम शर्मा को 15 दिन पहले कोरोना संक्रमण हुआ था और 4 दिन बाद ही उनकी आंखों की रोशनी कम होने लगी. जिसको लेकर परिजनों ने उन्हें सबसे पहले सेक्टर 39 के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. हालांकि उनकी आंखों की रोशनी कम होती जा रही थी.

जिसके बाद परिजनों ने उन्हें मेरठ के मेडिकल कॉलेज से निकालकर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां उनका उपचार चल रहा है लेकिन डॉक्टरों की मानें तो अभी मांगेराम शर्मा की हालत बेहद गंभीर है. इसलिए अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा लेकिन उपचार चल रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वह स्वस्थ हो जाएंगे.

परिजनों की मानें तो मांगेराम शर्मा की आंखों की रोशनी चली गई है. उनकी आंखें खुल नहीं रही हैं क्योंकि डॉक्टरों का कहना है कि वह ब्लैक फंगस के शिकार हो गए हैं और ब्लैक फंगस पूरी तरह से उनकी आंखों में छा गया है. जिसकी वजह से उनकी आंखें बंद हो गई हैं और रोशनी काफी कम हो गई है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget