एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ली, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मांगे मानी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टरों के प्रतिनिधमंडल से मुलाकात की। इस बैठक में ममता ने डॉक्टरों को पूरी सुरक्षा देने की बात कही है।

कोलकाता,एबीपी गंगा। कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। बंगाल में जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट के बाद देश के दस लाख से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल पर थे। इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सुरक्षा को लेकर सभी मांगे मान ली हैं।

सुरक्षा के लिए ममता ने दिये निर्देश

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया कि हर अस्पताल में नोडल पुलिस अफसर को तैनात किया जाये। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकारी अस्पतालों में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित करने के लिए डॉक्टरों के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में स्वास्थ्य सेवायें बुरी तरह प्रभावित हो गई थीं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ सहित पूरे राज्य में हालात खराब हो गये थे। हालांकि ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है और इसकी सुनवाई कल होनी है।

सभी का आभार जताया

NRS मेडिकल कॉलेज कोलकाता के जूनियर डॉक्टर ने कहा, 'हम देश के सभी जूनियर, सीनियर चिकित्सकों, मेडिकल फर्टीनिटी, मरीजों, आम लोगों और बुद्धिजीवियों के लिए अपना हार्दिक आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने इस लड़ाई में हमारा साथ दिया।' । हम भविष्य में इस एकता को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं।

NRS मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, के जूनियर डॉक्टर ने कहा, 'हम सीएम ममता बनर्जी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं। एक पूरे अभियान के बाद मुख्यमंत्री से हमारी बातचीत एक सार्थक परिणाम पर पहुंची है। इस बातचीत के बाद हर पहलू पर विचार करते हुए हम उम्मीद करते हैं कि सरकार सभी मुद्दों का तय समय में समाधान करेगी।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget