एक्सप्लोरर

यूपी: गाजियााद में पत्रकार की हत्या, ममता बनर्जी ने योगी सरकार को घेरा, कहा- 'देश में डर का माहौल'

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश में डर का माहौल बन गया है. आवाजों को दबाया जा रहा है.

कोलकाता: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या मामले में सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बीएसपी सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर हैरानी जताते हुए कहा कि देश में डर का माहौल बन गया है और आवाजें दबाई जा रही हैं.

ममता बनर्जी ने कहा कि 'बहादुर पत्रकार विक्रम जोशी, जिनका आज निधन हो गया, उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के खिलाफ उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, इसलिए उन्हें गोली मार दी गई. देश में डर का माहौल बन गया है. आवाजों को दबाया जा रहा है. मीडिया को भी नहीं बख्शा.'

राहुल गांधी और मायावती ने साधा निशाना गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की मौत पर राहुल गांधी ने कहा कि 'अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या कर दी गई. शोकग्रस्त परिवार को मेरी सांत्वना. वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज. इसी मामले को लेकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि 'पूरे यूपी में हत्या और महिला असुरक्षा सहित जिस तरह से हर प्रकार के गंभीर अपराधों की बाढ़ लगातार जारी है, उससे स्पष्ट है कि यूपी में कानून का नहीं, बल्कि जंगलराज चल रहा है. यूपी में कोरोना वायरस से ज्यादा अपराधियों का क्राइम वायरस हावी है. जनता त्रस्त है. सरकार इस ओर ध्यान दे.'

सोमवार को मारी गई थी गोली विक्रम जोशी के परिवार ने बताया था कि 20 जुलाई को कुछ हमलावरों ने जोशी पर हमला कर दिया था, जिसके बाद बुधवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. पत्रकार विक्रम जोशी ने 16 जुलाई को अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्हें विजय नगर इलाके में उनके घर के पास सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे जोशी गोली मारी गई थी. पुलिस के मुताबिक मामले में अभी तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें:

यूपी में भांजी को छेड़छाड़ से बचाने वाले पत्रकार की हत्या, राहुल गांधी बोले- वादा राम राज का, दिया गुंडाराज

गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या: पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा और पत्नी को नौकरी देगी योगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget