एक्सप्लोरर

बाइक बोट घोटाला: मॉल मालिक को अदालत से झटका, जमानत अर्जी खारिज

गौतमबुद्ध नगर में बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर हुए अरबों रुपए के घोटाले के मामले में गिरफ्तार सत्येंद्र सिंह भसीन उर्फ मंटू भसीन ने स्थानीय अदालत में आठ मामलों में जमानत याचिका दायर की थी. उ

नोएडा. स्थानीय अदालत ने बाइक बोट घोटाला मामले में गिरफ्तार भसीन इन्फोटेक एंड इन्फ्राट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सतेंद्र सिंह भसीन उर्फ मोंटू भसीन की जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी. दिल्ली निवासी भसीन को मेरठ पुलिस की आर्थिक अपराध ने गिरफ्तार किया था. उसकी ओर से आठ मामलों में जमानत की अर्जी दी गई थी जिन्हें अदालत ने खारिज कर दिया.

आठ याचिकाएं खारिज सहायक शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र जयंत ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर हुए अरबों रुपए के घोटाले के मामले में गिरफ्तार सत्येंद्र सिंह भसीन उर्फ मंटू भसीन ने स्थानीय अदालत में आठ मामलों में जमानत याचिका दायर की थी. उन्होंने बताया कि उक्त मामले की सुनवाई अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश वेद प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रही थी. न्यायाधीश ने दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह सुनने के बाद मोंटू भसीन की सभी जमानत याचिकाओं को निरस्त कर दिया.

जयंत ने बताया कि बाइक बोट घोटाला करने वाली गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड कंपनी द्वारा भसीन की कंपनी में करोड़ों रुपये ट्रांसफर किये गये हैं. इसी आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई है. भसीन के वकील का कहना था कि गर्वित कंपनी के निदेशकों ने ग्रेटर नोएडा में स्थित उनके वेनिस मॉल में कमर्शियल जगह खरीदी थी, जिसकी वजह से उनके खाते में गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स की तरफ से पैसे आए.

वहीं, सरकारी वकील ने कहा कि बाइक बोट घोटाले के कर्ताधर्ता संजय संजय भाटी व उनके साथियों ने एक षड्यंत्र के तहत मोंटू भसीन की कंपनी में अपने पैसे लगाए. मालूम हो कि बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड कंपनी के कर्ताधर्ता संजय भाटी व उनके दर्जनों साथियों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों से करीब 3,500 करोड़ रुपए की ठगी की है.

इस सिलसिले में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की अब तक गिरफ्तारी हुई है, तथा कई आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. घटना की जांच आर्थिक अपराध शाखा मेरठ द्वारा की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद में बड़ा घोटाला, आईपीएल के सट्टे में लगा दिया बिजली विभाग का पैसा, पढ़ें पूरा मामला

सहारनपुर पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर गैंग, बदमाशों ने खंडहर में छिपाकर रखी थीं 22 बाइक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget